रश्मिका मंदाना का 2025 कैसा रहा? शादी से पहले दिखाई झलक


Babli Rautela
01 Jan 2026

रश्मिका का साल 2025

    रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर कैजुअल लुक में फोटोज शेयर कीं. एक कुर्सी पर बैठीं, बालों को बन बांधे और ग्लोइंग स्किन के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कैप्शन में लिखा- "And we go again – 2025. Happiest new year my lovelies!"

रोम वैकेशन से यादगार पल

    2025 के अंत में रश्मिका रोम में छुट्टियां मनाते नजर आईं. कोलोसियम के सामने पोज, दोस्तों के साथ घूमना और स्वादिष्ट फूड का मजा- इन सबकी झलकियां फैंस को पसंद आईं.

रिलेशनशिप हाइलाइट्स

    रश्मिका और विजय देवरकोंडा की रिलेशनशिप 2025 में सुर्खियों में रही. अक्टूबर में प्राइवेट एंगेजमेंट की खबरें आईं, जबकि फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी की प्लानिंग बताई जा रही है. रोम ट्रिप में दोनों साथ होने के संकेत मिले.

करियर में धमाकेदार परफॉर्मेंस

    2025 रश्मिका के लिए कामयाब रहा. छावा, सिकंदर, कुबेरा, थमा और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की. कई फिल्में सुपरहिट रहीं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी.

दोस्तों के साथ खास पल

    अपने फोटो डंप में रश्मिका मंदाना ने अपने दोस्तों के सात भी खास तस्वीरें शेयर की है.

जिम गोल्स

    एक तस्वीर में रश्मिका ने जिम के कपड़ों में भी फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ पोज देती दिखाई दे रही है. इस तस्वीर में रश्मिका अपना ऐब्स भी फ्लॉन्ट कर रही हैं.

2026 के लिए नई उम्मीदें

    अगले साल रश्मिका कॉकटेल 2 और मैसा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. फैंस को उनकी नई इनिंग्स का इंतजार है. खुशहाल 2025 के बाद रश्मिका नए साल में और सफलता की कामना कर रही हैं.

घायल होने की तस्वीर

    ये तस्वीर तब की है जब फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टेस घायल हो गई थी और उनके पैरों में प्लास्टर लगा था.

जिम में वर्कआउट

    ये तस्वीर भी एक्ट्रेस की जिम में वर्कआकट करते हुए है जिसमें वह कुछ सुनने की कोशिश करती और अपने जिम मैट पर बैठी दिखाई दे रही हैं.

More Stories