'महाभारत' से मिला फेम, जानें पंकज धीर ने किन-किन टीवी शोज में किया काम
फैंस को लगा सदमा
बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया.
कैंसर से लड़ी लंबी लड़ाई
कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए अभिनेता पंकज धीर ने अंतिम सांस ली.
किन-किन शोज में किया काम
चलिए ऐसे में जानते हैं कि कि एक्टर ने किन-किन शोज में काम किया है.
कई धारावाहिकों में निभाईं यादगार भूमिकाएं
टीवी के अलावा पंकज धीर ने कई धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं.
शिव दत्त के रोल में घर-घर में बनाई पहचान
1994 के फैंटसी ड्रामा 'चंद्रकांता' में राजा शिव दत्त के रोल ने उन्हें फिर से लोकप्रियता दिलाई.
कानूनी ड्रामा को दी नई ऊंचाई
वे 'कानून' में डिफेंस लॉयर की मुख्य भूमिका में दिखे, जहां उन्होंने कानूनी ड्रामा को नई ऊंचाई दी.
इन शोज में भी निभाए यादगार किरदार
'युग' और 'द ग्रेट मराठा' जैसे ऐतिहासिक शोज में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा.
'ध्रुव तारा - समय सदी से परे' किया गया पसंद
हाल ही में 2023 के साइंस-फिक्शन रोमांस 'ध्रुव तारा - समय सदी से परे' में वे सहायक भूमिका में नजर आए.
नेगेटिव कैरेक्टर्स ने भी बटोरी सुर्खियां
इसके अलावा 'बधो बहू' और 'ससुराल सिमर का' में नेगेटिव कैरेक्टर्स ने उन्हें बहुमुखी कलाकार साबित किया.