पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के लिए देखें ये दमदार 8 फिल्में और वेब सीरीज


Babli Rautela
07 May 2025

अवरोध: द सीज विदइन

    सोनी लिव पर उपलब्ध इस वेब सीरीज का पहला सीजन उरी सर्जिकल स्ट्राइक और दूसरा सीजन 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक पर आधारित है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

    2019 में रिलीज हुई यह फिल्म 2016 के उरी हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची कहानी बयां करती है.

फाइटर

    ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण की 2024 की फिल्म 'फाइटर' बालाकोट एयर स्ट्राइक पर आधारित है.

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

    जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है.

रक्षक: इंडियाज ब्रेव चैप्टर 2

    2023 में रिलीज हुई यह वेब सीरीज पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को दर्शाती है.

रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड

    2024 की इस वेब सीरीज में बालाकोट एयर स्ट्राइक और भारतीय वायुसेना की रणनीति को दिखाया गया है.

स्काई फोर्स

    अक्षय कुमार अभिनीत 'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना के पहले एयर ऑपरेशन की कहानी है.

ऑपरेशन वैलेंटाइन

    2024 में रिलीज हुई वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की यह फिल्म भारतीय वायुसेना के साहस को दर्शाती है.

More Stories