1 दिन में 60 सिगरेट पी जाते थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं.
कई हिट फिल्में दी
एक्टर ने अपनी मौजूदगी से इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है और सालों से यहां राज कर रहे हैं.
हर जोनर की फिल्में की
नाना पाटेकर हर जोनर की फिल्में करते हैं फिर चाहे वो कॉमेडी हो, एक्शन हो, इमोशनल हो या फिर हार्ड कोर की फिल्में हो.
हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं अभिनेता
नाना पाटेकर जो कि इतनी प्रसिद्धि के बाद भी काफी सादा जीवन जीते हैं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं हुए हैं.
एक दिन में 60 सिगरेट
लेकिन अभी हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने पास्ट को लेकर एक खुलासा किया कि वो एक दिन में 60 सिगरेट तक पी जाते थे.
नाना पाटेकर का बेटा
नाना पाटेकर ने बताया कि मेरा एक बेटा था जिसका नाम दुर्वासा रखा था और वो स्पेशल चाइल्ड था. मुझे उससे नफरत थी क्योंकि मुझे लगता था कि उसको देखकर सब क्या सोचेंगे की नाना पाटेकर का बेटा कैसा दिखता है.
बेटे की मौत
नाना पाटेकर ने कहा कि ढ़ाई साल बाद उनका बेटा इस दुनिया को छोड़कर चला गया और उन्हें सदमा लगा. इसी कारण उन्होंने दिन में 60 सिगरेट पीनी शुरू कर दी.
बहन के कारण छोड़ी सिगरेट
हालांकि, ये सब देखकर एक बार उनकी बहन ने उन्हें देखा और कहा कि मुझे और क्या-क्या देखना है. नाना पाटेकर की बहन ने भी एक बेटा खोया था. बहन की ये बात सुनकर नाना पाटेकर इमोशनल हो गए और उन्होंने तब से सिगरेट पीना छोड़ दिया.