नेटफ्लिक्स पर छाई सान्या मल्होत्रा, इन फिल्मों में भी देखें 'Mrs' का जादू


Babli Rautela
20 Feb 2025

सान्या मल्होत्रा

    बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल से बॉलीवुड में अपना पैर जमाना शुरू कर दिया था.

फोटोग्राफ

    2019 में रिलीज हुई फिल्म फोटोग्राफ एक इमोशनल इंडी ड्रामा है, जिसे रितेश बत्रा ने डायरेक्ट किया है.

मीनाक्षी सुंदरेश्वर

    लॉन्ग डिस्टेंस के रिश्तों पर बेस्ड फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या ने जबरदस्त काम किया है. इस रोमांटिक ड्रामा में अभिमन्यु दासानी के साथ सान्या की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है.

कटहल

    सामाजिक संदेश पर आधारित फिल्म कटहल एक कॉमेडी फिल्म है. जिसमें सान्या एक पुलिसवाली के किरदार में नजर आती हैं, जो एक अजीब मामले की जांच करती हैं, जिसमें कटहल गायब हो जाते हैं.

पगलैट

    पगलैट में सान्या एक युवा विधवा का किरदार निभा रही हैं जो मेल डॉमिनेटिंग सोसाइटी में खुद की तलाश कर रही हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

पटाखा

    पटाखा में सान्या ने सबसे अलग किरदार निभाया था. इसमें वह एक जोशीली गांव की लड़की की भूमिका में हैं, जो अपनी बहन से हमेशा लड़ाई करती रहती हैं.

लूडो

    अनुराग बसु की डायरेक्टेड डार्क कॉमेडी फिल्म लूडो में सान्या एक मजेदार किरदार निभाती हैं जो प्यार और अराजकता के बवंडर में फंसी हुई हैं.

मिसेज

    मिसेज में सान्या ने एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया है जो अपने सपनों को छोड़ परिवार बनाने पर लग जाती हैं. हालांकि, आखिर में सबसे तंग आकर वह वापस अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ती हैं.

More Stories