कपिल से लेकर इरफान तक, किस फिल्म में 8 क्रिकेटर ने किया था काम
Praveen Kumar Mishra
01 Aug 2025
मुझसे शादी करोगी फिल्म
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की साल 2004 में 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म आई थी.
21 साल पूरे
इस फिल्म के आज 21 साल पूरे हो गए हैं और इसमें भारत के कई स्टार क्रिकेटर नजर आए थे.
8 क्रिकेटर्स ने किया काम
बता दें कि इस फिल्म में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सहित कुल 8 क्रिकेटर्स ने काम किया था.
15 करोड़ का बजट
मुझसे शादी करोगी फिल्म का बजट कुल 15 करोड़ था और इसने 56 करोड़ की कमाई थी.
अक्षय कुमार भी दिखे
इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका के अलावा अक्षय कुमार भी दिखाई दिए थे.
क्लाइमेक्स में 8 खिलाड़ी
'मुझसे शादी करोगी' के क्लाइमेक्स में कपिल देव सहित कुल 8 खिलाड़ी नजर आए थे.
इरफान पठान भी शामिल
इसमें इरफान पठान, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद कैफ, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ और आशीष नेहरा दिखाई देते हैं.