'दोस्ती' से लेकर '3 इडियट्स' तक, फ्रेंडशिप डे पर देखें ये 10 फिल्में
रॉक ऑन
म्यूजिक बैंड 'मैजिक' के दोस्तों की कहानी जो जिंदगी और सपनों को दोबारा जीते हैं.
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
तीन दोस्तों का स्पेन में रोड ट्रिप, एडवेंचर और जिंदगी को नए सिरे से जीने की कहानी है.
'जाने तू...या जाने ना'
'जाने तू...या जाने ना' दो पक्के दोस्त जय और अदिति की स्टोरी है.
रंग दे बसंती
कॉलेज के दोस्तों की मस्ती से शुरू होकर देशभक्ति तक पहुंचने वाली यह फिल्म दोस्ती की गहराई दिखाती है.
3 इडियट्स
रैंचो, फरहान और राजू की दोस्ती की कहानी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. यह फिल्म दोस्ती, सपनों और जिंदगी के सबक सिखाती है.
कुछ कुछ होता है
यह फिल्म दोस्ती के रंग बिखेरती है और इस आप फ्रेंडशिप डे पर देख सकते हैं.
शोले
जय और वीरू की दोस्ती तो अमर है. 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना आज भी हर दोस्त के दिल में बसता है.
ये जवानी है दीवानी
बनी, नैना और उनके दोस्तों की कहानी जो जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों में दोस्ती को सेलिब्रेट करती है.
दिल चाहता है
आकाश, समीर और सिद्धांत की दोस्ती की यह कहानी आज भी ताजा लगती है. तीन दोस्तों की जिंदगी, प्यार और रिश्तों की मस्ती से भरी यह फिल्म जरूर देखें.
दोस्ती
यह फिल्म दोस्ती की अनूठी मिसाल पेश करती है. इसमें एक अंधा तो दूसरा शारीरिक रूप से विकलांग रहता है.