2026 में टूटेंगे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड! होगी सीक्वल की बरसात
Babli Rautela
01 Jan 2026
दृश्यम 3
अजय देवगन की दृश्यम 3 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर आएगी. फ्रेंचाइजी का यह अंतिम चैप्टर थ्रिलर प्रेमियों के लिए यादगार रहेगा.
जेलर 2
सुपरस्टार रजनीकांत जेलर 2 में 12 जून को 'टाइगर' बनकर तहलका मचाएंगे. नेलसन दिलीपकुमार की यह फिल्म साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज होगी.
मरदानी 3
रानी मुखर्जी होली के मौके पर मरदानी 3 लेकर 27 फरवरी को धमाल मचाएंगी. शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी का यह डार्क और ब्रूटल अवतार फैंस को रोमांचित करेगा.
बॉर्डर 2
सनी देओल की बॉर्डर 2 23 जनवरी को रिलीज होकर गणतंत्र दिवस को और खास बनाएगी.1971 की लॉन्गेवाला लड़ाई पर आधारित यह फिल्म वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ देशभक्ति का जोश जगाएगी.
वध 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी वध 2 में 6 फरवरी को वापस आएगी. नैतिकता और रिश्तों की गहराई छूने वाली यह स्पिरिचुअल सीक्वल दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी.
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पहले पार्ट की सफलता के बाद यह सीक्वल रहस्य और एक्शन से भरपूर होगा.
सीक्वल्स का नया रिकॉर्ड
2026 में ये बड़े सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयां छू सकते हैं. दर्शकों का फ्रेंचाइजी प्रेम साफ दिख रहा है.