एक्शन-रोमांस से भरपूर होगा साल, 2026 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में


Babli Rautela
01 Jan 2026

लव एंड वॉर का ग्रैंड ड्रामा

    संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पीरियड ड्रामा लेकर आएंगे. यह अगस्त-सितंबर में स्क्रीन्स पर छाएगी.

रामायण

    नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी.

भूत बंगला

    अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी भूत बंगला में हॉरर कॉमेडी लेकर लौट रही है. तब्बू और परेश रावल के साथ यह 2 अप्रैल को रिलीज होगी.

धुरंधर पार्ट 2

    रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 मार्च में रहस्यों का पर्दाफाश करेगी. यह बड़े पैमाने पर डार्क और ग्रैंड होगी.

मर्दानी 3

    रानी मुखर्जी फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर क्राइम से लड़ेंगी. मर्दानी 3 27 फरवरी को आएगी और दर्शकों को रोमांचित करेगी.

होली पर हंसी का धमाल

    होली के मौके पर पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी कॉमेडी का तहलका मचाएंगे. यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी.

स्पाई थ्रिलर में आलिया की एंट्री

    आलिया भट्ट और शर्वरी की अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होगी. यह साल के मध्य में रिलीज होने की उम्मीद है.

दो दीवाने सहर में

    संजय लीला भंसाली प्रेजेंट्स दो दीवाने शहर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ताजा जोड़ी पेश करेगी. यह म्यूजिकल रोमांस 20 फरवरी को रिलीज होगा.

बॉर्डर 2

    सनी देओल की वापसी के साथ बॉर्डर 2 23 जनवरी को रिलीज होगी. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ यह युद्ध ड्रामा भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करेगा.

वैलेंटाइन पर रोमांस और थ्रिल का तड़का

    फरवरी में वैलेंटाइन वीक रोमांटिक और रोमांचक रहेगा. तू या मैं में आदर्श गौरव और शनाया कपूर की जोड़ी थ्रिलर का मजा देगी. वहीं ओ' रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी क्राइम ड्रामा लेकर आएंगे.

More Stories