Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ऑफिस कलीग के साथ मिलकर अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं 40% लोग, वर्कप्लेस रोमांस पर सर्वे वायरल

आज की भागदौड़ भरी और सोशल मीडिया वाली दुनिया में एक सच्चा और वफादार पार्टनर ढूंढना काफी मुश्किल हो गया. वहीं एक रिसर्च में ये भी सामने आया की 40% लोग अपना पार्टनर ऑफिस में ही ढूंढ लेते हैं.

AI
Babli Rautela

डेटिंग ऐप पर किसी अजनबी को राइट स्वाइप करना हो या जीवनसाथी पर पार्टनर ढूंढना, कुछ भी आसान नहीं है. अगर आप शादी भी या रिलेशन के लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो रिसर्च कहती है कि वो आपको ऑफिस की कॉफी मशीन के पास मिलने की संभावना ज्यादा है. हाल ही में ऑफिस रोमांस पर की गई एक रिसर्च ने वर्कप्लेस रोमांस पर कई सारे राज खोले हैं. आज जहां हम अपने परिवार से ज्यादा समय अपने कलीग्स के साथ बिताते हैं तो ये लाजमी हैं की हमें वहीं आपना पार्टनर मिल जाए.

Forbes Advisor ने मार्केट रिसर्च कंपनी OnePoll से 2,000 नौकरीपेशा अमेरिकियों का सर्वे करवाया. इस सर्व के नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं. सबसे पहली बात यह कि वर्कप्लेस लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों के लिए एक बेहतरीन जगह है. 43% लोग जो अपने कलीग को डेट करते हैं, वे आखिर में शादी कर लेते हैं.

ऑफिस रोमांस पर क्या कहती है रिसर्च?

असल में, डेटिंग साइट पर मिले व्यक्ति के मुकाबले अपने साथ काम करने वाले कलीग से शादी करने की संभावना दोगुनी हो जाती है. लेकिन ऐसा क्यों? सर्वे के मुताबिक, इसकी वजह है एक-दूसरे के साथ कंफरटेबल महसूस करना और 9-से-5 की नौकरी की भाग-दौड़ से जुड़ा साझा अनुभव. हम काम की जगह पर सिर्फ मजे की तलाश में नहीं होते, बल्कि हम ऐसे किसी व्यक्ति को भी ढूंढ रहे होते हैं जो यह समझ सके कि बॉस का शाम 4 बजे वाला ईमेल कितना परेशान कर सकता है.

इसके अलावा एक और चीज जो रिसर्च में सामने आई है वह है वर्कप्लेस पर चीटिंग. वर्कप्लेस रोमांस का मतलब सिर्फ शादी की शहनाइयां और हेल्थ इंश्योरेंस शेयर करना ही नहीं है. सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि 40% वर्कप्लेस रोमांस में कोई न कोई अपने मौजूदा पार्टनर को धोखा दे रहा होता है.

ब्रेकअप कंटीजेंसी प्लान क्या है?

एक-दूसरे के करीब रहने से जहां भरोसा बढ़ता है, वहीं दूसरी ओर इससे मन में लालच भी पैदा होता है. लगभग 50% कर्मचारियों ने यह माना है कि वे अपने कलीग्स के साथ फ्लर्ट करते हैं. ऐसे में एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के रेट बढ़ जाते हैं. रिश्ता टूटने पर होने वाली भारी दिक्कतों का डर इतना ज्यादा है कि अब एक नया कॉर्पोरेट ट्रेंड शुरू हो गया है. ब्रेकअप कंटीजेंसी प्लान है रिश्ता टूटने पर होने वाली दिक्कतों से निपटने का तरीका. लगभग 30% ऑफिस कपल्स अब एक एग्रीमेंट करते हैं कि अगर उनका रिश्ता खराब हो जाता है, तो वे अपनी नौकरियों, मीटिंग्स और साझा प्रोजेक्ट्स को कैसे संभालेंगे.