IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

Viral: आधी रात अचानक कब्रिस्तान पहुंची लड़की, कर दिया ऐसा काम कि देखकर लोग हुए हैरान

Viral Video: आधी रात में अचानक एक लड़की कब्रिस्तान पहुंच जाती है और फिर एक कब्र की सफाई करने लगती है.

India Daily Live

Viral Video: कब्रिस्तान हो या फिर शमशान, ऐसी जगहों पर जानें से हर कोई बचता है. हालांकि दिन में तो लोग चले भी जाते हैं लेकिन रात में तो बिलकुल भी जाने से परहेज करते हैं. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो वहीं काम करते हैं जिसको सामान्य लोग करने से हिचकते हैं. यानी आधी रात में कब्रिस्तान पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. लेकिन एक ऐसी लड़की की कहानी वायरल हो रही है. जिसको देखकर हर कोई हैरान है.

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर किसी को वायरल होने का भूत सवार है. चाहें तो इसके लिए लोगों को भूत से ही क्यों न भिड़ना पड़ जाए. इसी तरह की एक वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें एक लड़की आधी रात को कब्रिस्तान पहुंच जाती है.

वायरल में साफ देखा जा सकता है. कि वो कब्रिस्तान पहुंचकर किसी कब्र पर जाती है और उसको साफ करने लगती है. पहले तो वो कब्र की सफाई सामान्य तरीके से करती है. जिसके बाद वो फिर उसपर ब्रश और पानी के फुहारे से साफ करती है. इसके बाद वो रात में ही कब्र को स्प्रे से साफ करने लग जाती है. क्रब पर उगे हुए झाड़ को साफ करती है. उसपर जमीं हुई मिट्टी को साफ करती है.

यूजर ने रत्न की मांग की

इसके साथ ही इसको साफ करने के बाद पूरी कहानी भी बताती चलती है. जिसको उसने उस लड़की ने इंस्टाग्राम पर @_the_clean_girl नाम के यूजर ने इसको पोस्ट किया है. जिसको 27 मिलियन यूजर देख चुके हैं. जबकि इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि लड़की बहादुर है इसको किसी रत्न से सम्मानित करना चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि आपने बहुत नेक काम किया है.