US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'70 साल के दुल्हे से 22 साल की दुल्हन को निकाह कबूल है', पाकिस्तान की अनोखी शादी ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर की एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रही दुल्हन 22 साल की है, वहीं दुल्हा 70 साल का है. दोनों के बीच लगभग 50 साल के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

X (@Theunk5555)
Shanu Sharma

प्यार में उम्र मायने नहीं रखता, इस बात को पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में होने वाली एक शादी ने साबित कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक 70 साल के व्यक्ति 22 साल की लड़की से निकाह करते नजर आ रहा है. 

दूल्हा और दु्ल्हन के उम्र में लगभग 50 साल के अंतर के कारण सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई है. दोनों ने शादी के बाद ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया है, जिसको लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रह हैं. हालांकि वायरल हो रहे इन वीडियो में लड़की को हंसते-खेलते देखा जा सकता है. 

शादी के बाद करवाया फोटोशूट

पहले के जमाने में काफी छोटी लड़कियों की शादी अपने उम्र से कई गुना ज्यादा बड़े लड़के से करवा दी जाती थी. लेकिन अब के समय में लड़कियां खुद ऐसे फैसले लेते नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पाकिस्तानी कपल को लेकर लोगों के बीच बहस तेज हो गई. कुछ लोग इसे प्यार का परिणाम बता रहे हैं और कुछ लोग इसे माइंडवॉश कह रहे हैं. हालांकि वीडियों में लड़की खुश नजर आ रही है. पारंपरिक अंदाज में लड़की फोटोशूट करवाते नजर आ रही है. वहीं बॉलीवुड के गाने भी गाते हुए सुए देखा गया. हालांकि इंडिया डेली इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस तेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी  है. कुछ लोगों ने ऐसे सोच की तारीफ की, वहीं कुछ मजाक बनाते भी नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे सामाजिक मानदंडों के खिलाफ बताया. वहीं शादी  कर रहे  दूल्हे हकीम बाबर ने यह साफ किया कि दोनों की शादी उनकी इच्छा के मुताबिक हो रही है. उन्होने कहा कि शादी के उम्र महज एक संख्या है, दोनों के बीच प्यार होना ज्यादा जरूरी है. उन्होंने  कहा कि दुल्हन तलाकशुदा है और यह फैसला इस्लाम के सिद्धांत के मुताबिक ही लिया गया है. यह शादी केवल उम्र को लेकर ही नहीं बल्कि कपल के खुले अंदाज और समाजिक धारणाओं से अलग होकर शादी करने के फैसले ने बहस छेड़ दी है.