West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

अब हेलमेट पहनकर करें कार ड्राइव? ट्रैफिक पुलिस के कारनामों से परेशान शख्स लगा रहा थाने का चक्कर

नोएडा ट्रैफिक पुलिस अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है. यहां पुलिस ने एक कार ड्राइवर को बिना हेलमेट ड्राइव करने के चक्कर में एक हजार का चालान काट दिया है. सबसे मजेदार बात यह है कि जिस शख्स का चालान कटा है वो कभी भी अपनी कार से नोएडा गए ही नहीं है. अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह कैसे इस मुश्किल से छुटकारा पाएं.

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां नोएडा पुलिस का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने के कारण कार चालक को एक हजार रुपये का चालान काट दिया गया. सबसे मजेदार बात यह है कि जिस शख्स का चालान कटा है वो कभी भी अपनी कार से नोएडा गए ही नहीं है. अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह कैसे इस मुश्किल से छुटकारा पाएं. वह नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से गुहार रहे हैं कि इस मामले की जांच करें और इस हरकत पर एक्शन लेना चाहिए.


तुषार सक्सेना ने इस मामले में कहा कि 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 पर मेरी कार का चालान कटा. अगे व्यक्ति ने बताया कि अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उस पर चालान काटना आम है लेकिन गलती भी तो हो, मेरे साथ जो वाकया हुआ है, उसे अगर कोई सुनेगा तो उस पर हंसेगा. उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए यह भी बड़ा सवाल है कि एक शख्स जो रामपुर में रहता है और नोएडा कभी गया ही नहीं अचानक से उसके पास एक मैसेज आता है कि 'योर चालान इज रेडी'.

कार चालक का कटा बिना हेलमेट का चालान

शख्स ने कहा कि उस वक्त मैंने गौर नहीं किया क्योंकि मैसेज दिनभर बहुत सारे आते रहते हैं और अब 9 अगस्त को मेरे पास एक मेल आता है और उसमें लिखा है कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण मेरा चालान कट चुका है. उन्होंने सवाल किया कि क्या मैं कार के अंदर हेलमेट लगाकर घूमेंगे और अगर ऐसा कोई नियम है तो कृपया मुझे लिखित में उपलब्ध कराया जाए कि कार के अंदर आप हेलमेट लगाएं और फिर कार चलाएंगे.


एक हजार का चालान

उन्होंने बताया कि 'मैंने यह कार पिछले साल मार्च 2023 में ली थी और इसे रामपुर ट्रांसफर कराया. यह मेरे यानी तुषार सक्सेना के नाम पर है. उन्होंने कहा कि मेरा चालान कटा है और मुझे लगता है कि यह गलत कटा है. यह चालान गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने काटा है, जो 1000 रुपये का है. उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान कटा है और यह कहीं न कहीं जांच का विषय है'.


'आम आदमी को काफी तकलीफ होती..'

तुषार सक्सेना ने बताया, 'मेरे एक परिचित ट्रैफिक पुलिस में है. उन्होंने बताया कि अगर चालान की प्रक्रिया काफी हो जाती है तो मामला कोर्ट में चला जाता है. इसलिए मैंने इस संज्ञान लेना उचित समझा. उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. उन्होंने गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आला अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की सही तरीके से जांच की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले की सही तरीके से जांच की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से आम आदमी को काफी तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि जो इस मामले के बारे में सुनता है वो ही हंस देता है'.