Video: अपने फ्लैट में तौलिया पहनकर घूम रहे शख्स की लाठी ठंडों से हुई बलभर पिटाई, महिलाओं को देखकर उतारी थी टॉवेल!

Viral Video: मुंबई के मुंब्र में टॉवेल पहनकर घूम रहे एक शख्क की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है जीसमें कुछ लोग उसे डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Viral Video: मुंबई के पास के मुंब्रा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक आदमी को तौलिया पहनकर घूमने के आरोप में बेरहमी से पीटा गया. इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ तौलिया पहने उस आदमी को डंडों से पीट रही है. शख्स पर आरोप है कि वह जब अपने फ्लैट पर तौलिये में घूम रहा था कि तो सामने वाले फ्लैट पर कई महिलाएं थी. और महिलाओं को देखकर उसने तौलिए को खोलकर फिर से पहना था. शख्स को दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक बार तौलिए उतारकर फिर से पहनता दिख रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मस्तकीम की पिटाई की जा रही है. फिलहाल अभी इस मामले में  पुलिस की ओर से भी कोई सूचना नहीं आई है कि उसने इस घटना पर क्या एक्शन लिया. 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्तकीम को चोटें आई हैं. पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं.

यह घटना ठाणे के मुंब्रा में खाड़ी रोड स्थित खलील कंपाउंड में हुई. सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की पहचान मस्तकीम के रूप में हुई है. वीडियो में तीन से चार लोग मस्तकीम को पीटते नजर आ रहे हैं. वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया.

घटना क्यों और कैसे हुई इसकी पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता.