Viral Video: मुंबई के पास के मुंब्रा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक आदमी को तौलिया पहनकर घूमने के आरोप में बेरहमी से पीटा गया. इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ तौलिया पहने उस आदमी को डंडों से पीट रही है. शख्स पर आरोप है कि वह जब अपने फ्लैट पर तौलिये में घूम रहा था कि तो सामने वाले फ्लैट पर कई महिलाएं थी. और महिलाओं को देखकर उसने तौलिए को खोलकर फिर से पहना था. शख्स को दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक बार तौलिए उतारकर फिर से पहनता दिख रहा है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मस्तकीम की पिटाई की जा रही है. फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस की ओर से भी कोई सूचना नहीं आई है कि उसने इस घटना पर क्या एक्शन लिया.
#Mumbra, Maharashtra: Mustaqim a resident of Khalil compound was beaten brutally with sticks for roaming around in his own flat wearing a towel. He was later hospitalized and is undergoing treatment.
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) January 4, 2025
The incidence took place at Khalil compound located at Khardi road in Mumbra,… pic.twitter.com/4b96AAIFct
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मस्तकीम अपनी बालकनी में तौलिया पहनकर घूम रहा था, जब पड़ोस की महिलाओं ने इसकी शिकायत अपने पतियों से की. घटना की सही तारीख का अभी तक पता नहीं चल सका है.
𝕄𝕌𝕄𝔹ℝ𝔸 | A horrific incident occurred at Khalil Compound, Khardi Road, Mumbra, Maharashtra, where a man named Mustakeem was brutally assaulted with sticks for simply walking around his own apartment wearing a towel. He was severely injured and hospitalized, where he is… pic.twitter.com/S5hILF9wnO
— ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) January 4, 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्तकीम को चोटें आई हैं. पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं.
यह घटना ठाणे के मुंब्रा में खाड़ी रोड स्थित खलील कंपाउंड में हुई. सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की पहचान मस्तकीम के रूप में हुई है. वीडियो में तीन से चार लोग मस्तकीम को पीटते नजर आ रहे हैं. वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया.
घटना क्यों और कैसे हुई इसकी पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता.