विदेशी मॉडल ने Miss World के फ्लोर पर दिखाया अपना देसी अंदाज, क्रिस्टेन राइट का यह लुक देख खुशी से झूमी नीता अंबानी
Miss World 2024: चेक रिपब्लिक (Czech Republic) की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्रैंड इवेंट में मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता है. लेकिन इस दौरान क्रिस्टेन राइट ने महफिल लूटी है. उन्होंने इस ग्रैंड इवेंट में भारतीय साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया था.अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
Kristen Wright: चेक रिपब्लिक (Czech Republic) की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्रैंड इवेंट में मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता. क्रिस्टीना ने मिस वर्ल्ड 2023, पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का की जगह ली है. हालांकि, क्रिस्टेना राइट अपने कपड़े को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने इस ग्रैंड इवेंट में भारतीय साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया था. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
इंडियन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सादगी और नैचुरल ब्यूटी को खूब पसंद कर रहे हैं. जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेंट ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है वहीं, मिस ऑस्ट्रेलिया साधारण भारतीय साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. क्रिस्टेन राइट ने साड़ी में अपनी मुस्कान के साथ रैंप पर जलवा बिखेरते हुए उन्होंने प्यार, खुशी और सादगी बिखेरी. इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर क्रिस्टेन राइट ने भारतीय साड़ी को चुना इसके लिए सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
साड़ी पहनकर किया रैंप वॉक
इसी बीच इंडियन ब्यूटी सिनी शेट्टी ने भी खूबसूरत लहंगे में नजर आई थीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने क्रिस्टेन राइट का रैंप वॉक का वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 में मिस ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय साड़ी पहनकर और इतने आत्मविश्वास के साथ वॉक करके सबका दिल जीत लिया. इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद मीडिया पर धूम मचा दी है.
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो को 18K से ज्यादा लाइक और हजारों रीट्वीट के साथ 454.4K से ज्यादा बार देखा गया है. यहां तक कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी नेचुरल ब्यूटी ने सुंदरता के लिए ताली बजाने से खुद को नहीं रोक सकीं. सोशल मीडिया पर कई यूजर शानदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारी! उसने बस महफिल लूट ली है!” एक यूजर ने लिखा, ""बेहद शानदार! "