बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेटिंग ऐप किया यूज, शख्स को 10 मिनट में मिलें 111 मैच; अब इंटरनेट मांग रहा टिप्स

Dating App Viral Post: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने बोरियत महसूस करते हुए अपना डेटिंग ऐप खोला और उसे मात्र 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा मैच मिलें. उसने अपने मैच का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अब यूजर्स टिप्स मांग रहे हैं.

Pinterest
Princy Sharma

Dating App Viral Post:आज के दौर में प्यार की तलाश में लोग डेटिंग ऐप का यूज करने लगे हैं. जिसके चलते आए दिन डेटिंग ऐप से जुड़ी अनोखे किस्से सामने आते रहते हैं. हाल ही में एक शख्स ने डेटिंग एक का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. जिसे पढ़ने के बाद अब लोग शख्स से टिप्स मांग रहे हैं. अंकित नाम के शख्स ने एक्स यूजर को बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेटिंग ऐप का यूज किया था. 

अंकित ने दावा किया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के मात्र दस मिनट बाद ही 111 मैच मिलें. उसने अपने एक्स अकाउंट @kingofknowwhere नाम की आईडी से अपने मैच का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. 

X यूजर ने अपनी डेटिंग ट्रिक शेयर की

अंकित ने लोगों को टिप्स देते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो 100/घंटा मैच सही नंबर है.  मेरे 4 स्टूडेंट हर दिन  600-700 मैच कर रहे हैं. यहां बताया गया है कि कोई भी इसे कैसे कर सकता है. केवल उन लोगों पर स्वाइप करें जो आपको स्वाइप करते हैं. इससे आपके मैच (ELO ) होने की संभावना 100% रहती है.  घोड़ों के साथ तस्वीरें अच्छी लगती हैं. कुत्ते अब फैशन से बाहर हैं। मैं घुड़सवारी करता हूं, इसलिए इससे मदद मिलती है. इसके अलावा भी अंकित ने पोस्ट पर विस्तार से बताया  है कैसे मैच बढ़ा सकते हैं.