menu-icon
India Daily

मजबूरी या पागलपन? ट्रेन के पहियों के बीच व्यक्ति ने किया 250 km सफर, वीडियो देख रेलवे विभाग ने दी सफाई

Shocking Viral Video: एक आदमी ने दावा किया कि उसने इटारसी से जबलपुर के बीच 250 किलोमीटर ट्रेन के पहियों के बीच यात्रा की. रेलवे ने इस दावे को निराधार बताते हुए इसे तकनीकी रूप से असंभव और व्यक्ति की मानसिक अस्थिरता का कारण बताया है.

princy
Edited By: Princy Sharma
मजबूरी या पागलपन? ट्रेन के पहियों के बीच व्यक्ति ने किया 250 km सफर, वीडियो देख रेलवे विभाग ने दी सफाई
Courtesy: Twitter

Man Travelling Under Train Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर इलाके से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, एक व्यक्ति इटारसी से जबलपुर के बीच 250 किलोमीटर यात्रा करने का दावा किया है.  व्यक्ति ने कहा है कि उसने एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के बीच यात्रा की थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसे पूरी तरह से झूठा और अव्यावहारिक बताया है

रेलवे विभाग ने इस दावे को गुमराह करने वाला करार दिया और कहा कि ट्रेन के पहियों के बीच यात्रा करना असंभव है, क्योंकि पहियों का धुरी सेट लगातार घूमता रहता है. ट्रेन का धुरी सेट वह धातु की छड़ी होती है जो दोनों पहियों को जोड़ती है और यह दोनों पहियों को एक ही गति से घुमाने में मदद करता है.

रेलवे विभाग का बयान

रेलवे विभाग ने एक बयान में कहा, 'वीडियो में देखा गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है और यह दावा कि उसने 250 किलोमीटर यात्रा की है, पूरी तरह से निराधार है.' रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह दावा बिल्कुल गलत है, क्योंकि ट्रेन का धुरी सेट लगातार गति में होता है, जिससे किसी के लिए उस पर बैठना असंभव है.

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जब इस बारे में व्यक्ति से सवाल किया गया, तो उसने कहा कि वह इटारसी से जबलपुर तक यात्रा करके आया था. बाद में, कैरिज और वैगन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और इस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उसकी यह लापरवाही खतरे से भरी हुई थी.

सम्बंधित खबर