menu-icon
India Daily

इस जगह पर न कोई जेल, न एयरपोर्ट, लोग बिना काम के ही रईस! दुनिया में सबसे शांत और खुशहाल है ये देश

लिकटेंस्टीन यूरोप का एक छोटा लेकिन बेहद अमीर और सुरक्षित देश है, जिसकी आबादी लगभग 30 हजार है. यहां क्राइम इतना कम है कि केवल 100 पुलिसकर्मी पूरे देश की सुरक्षा संभालते हैं और जेलों में मात्र 7 कैदी हैं. इस देश में अपनी न तो कोई मुद्रा है और न ही भाषा, फिर भी लोग रियल एस्टेट, रॉयल्टी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से अच्छी कमाई करते हैं.

Yogita Tyagi
Edited By: Yogita Tyagi
इस जगह पर न कोई जेल, न एयरपोर्ट, लोग बिना काम के ही रईस! दुनिया में सबसे शांत और खुशहाल है ये देश
Courtesy: Meta AI

दुनिया में कुछ देश अपनी खूबसूरती और समृद्धि के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यूरोप का एक छोटा सा देश लिकटेंस्टीन इन सभी पैमानों पर सबसे अलग है. स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसे इस देश की आबादी केवल 30 हजार के आसपास है, लेकिन यहां की जीवनशैली और सुरक्षा व्यवस्था इतनी बेहतर है कि इसे दुनिया के सबसे अमीर और सुरक्षित देशों में गिना जाता है.

यहां क्राइम रेट इतना कम है कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए सिर्फ 100 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं. हालत यह है कि पूरे देश में महज सात लोग ही जेल में हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग कितने कानून का पालन करने वाले हैं.

इकॉनमी से भी मजबूत है ये देश 

आर्थिक दृष्टि से भी लिकटेंस्टीन बेहद मजबूत है. देश की कोई अपनी मुद्रा नहीं है, लेकिन लोग स्विस फ्रैंक का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, जर्मन यहां की प्रमुख भाषा है। खास बात यह है कि यहां लोगों को जीविका के लिए नौकरी करने की जरूरत भी नहीं होती. रियल एस्टेट, रॉयल्टी, पर्यटन और अन्य व्यवसायों से इतनी आमदनी होती है कि लोग बिना मेहनत के भी ऐशोआराम की जिंदगी जीते हैं.

इस देश में नहीं हैं एयरपोर्ट 

चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी संपन्नता के बावजूद इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है. विदेश यात्रा के लिए लोगों को पड़ोसी देशों का सहारा लेना पड़ता है. लिकटेंस्टीन पर कोई बाहरी कर्ज नहीं है और ना ही यहां के नागरिकों से ज्यादा टैक्स वसूला जाता है. शायद यही वजह है कि लोग खुश रहते हैं और अपना अधिकतर समय घूमने-फिरने और प्रकृति का आनंद लेने में बिताते हैं. प्राकृतिक सुंदरता, अपराधमुक्त समाज और आर्थिक समृद्धि ने इस छोटे से देश को दुनिया में आकर्षक बना दिया है.