West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

सहेली से हुआ प्यार तो रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर छाई ये लड़कियां, कौन हैं अंजू और कविता?

Anju-Kavita Marriage: हरियाणा के गुड़गांव में रहने वाली अंजू और कविता अप्रैल में शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की मुलाकात 2020 में हुई थी. अंजू ने जानकारी के अनुसार अब वे बच्चे को गोद लेने का सोच रही हैं. इस खबर के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं. दोनों की शादी एक पंचायत धर्मशाला में हुई थी. दोनों ने रीति रिवाज के साथ शादी रचाई थी.

Twitter
India Daily Live

Gurugram Couple Marriage: इन दिनों देशभर में हरियाणा के गुड़गांव में हुई एक शादी खूब चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, दो महिला सभी रस्मों के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. दोनों महिला ने अप्रैल में शादी रचाई थी. बता दें, महिला का नाम अंजू और कविता है. दोनों की उम्र 30 साल है. अंजू और कविता की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस शादी में दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे. अंजू और कविता ने अपनी शादी ओल्ड गुड़गांव के एक पंचायत धर्मशाला में पूरे रीति रिवाज के साथ की है. 

बातचीत के दौरान अंजू ने माना कि यह समलैंगिक विवाह है जिसकी वजह से इस शादी के दौरान काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा था. शादी करवाने के लिए पुजारी पिछे हट गया था लेकिन किसी दोस्त के हस्तक्षेप के बाद पुजारी को मनाया गया. शादी में डीजे का भी आयोजन किया गया था. अंजू और कविता ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए फोटो भी खिंचवाई थी. 

बच्चा गोद लेने का प्लान

अंजू और कविता की मुलाकात 2020 में हुई थी. जिसके बाद वह दूसरे के करीब आए और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. दोनों अपने परिवार में हुई कई दुर्घटनाओं के वजह से बेहद परेशान थी लेकिन इस फैसले के बाद अब खुश हैं. अंजू ने जानकारी दी कि अब वे बच्चे को गोद लेने का सोच रहे हैं. उनका मानना है कि समलैंगिक विवाह को मान्यता न मिलने की वजह से बच्चे को गोद लेना काफी मुश्किल होगा. 

लोग दे रहे हैं दुआएं

अंजू और कविता की शादी के बाद वह चर्चा में बने हुए हैं और उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी हो रही है. बता दें, दोनों एक साथ विडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. जहां कुछ लोग दोनों के बारे में अजीब बाते कर हैं वहीं कुछ लोग उनको एक-साथ रहने की दुआएं भी दे रहे हैं.