menu-icon
India Daily

IIT छात्र को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, बाल पकड़कर खींचा; गुरुग्राम की इस इंफ्लूएंसर का वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर को एक युवक से बहस करते हुए दिखाया गया है, जो कथित तौर पर मॉल में खरीदारी करते समय उनका वीडियो बना रहा था. बात बढ़ते-बढ़ते आयुषी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद पूरा माहौल गर्म हो गया.

antima
Edited By: Antima Pal
IIT छात्र को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, बाल पकड़कर खींचा; गुरुग्राम की इस इंफ्लूएंसर का वायरल हुआ वीडियो
Courtesy: x

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरुग्राम  की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयुषी शर्मा एक युवक से सार्वजनिक रूप से बहस करती नजर आ रही हैं. आरोप है कि युवक ने मॉल में आयुषी और अन्य महिलाओं की छुपकर रिकॉर्डिंग कर रहा था. बात बढ़ते-बढ़ते आयुषी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद पूरा माहौल गर्म हो गया.

क्या है पूरा मामला?

आयुषी मॉल में शॉपिंग कर रही थीं. तभी उन्हें शक हुआ कि एक युवक फोन से उनकी और आसपास की महिलाओं की बिना इजाजत रिकॉर्डिंग कर रहा है. आयुषी ने तुरंत उसका सामना किया. शुरुआत में सिर्फ बहस थी, लेकिन जल्द ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आसपास खड़े लोग इस घटना को रिकॉर्ड करने लगे और वीडियो वायरल हो गया.

वीडियो में आयुषी काफी गुस्से में दिख रही हैं और कह रही हैं- 'अगर रोया तो और मारूंगी.' युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है. वायरल होने के बाद दावा किया गया कि पीटा गया युवक IIT का छात्र है, जिससे विवाद और बढ़ गया.

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग आयुषी का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि महिलाओं की प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए. आजकल मोबाइल से छुपकर रिकॉर्डिंग करना आम हो गया है, इसलिए आयुषी ने सही किया जो तुरंत एक्शन लिया. कई महिलाएं लिख रही हैं – 'बहन ने जो किया, बिल्कुल सही किया.'

दूसरी तरफ कई लोग आयुषी की हिंसा की निंदा कर रहे हैं. उनका तर्क है कि भले ही युवक गलत था, लेकिन सार्वजनिक जगह पर मारपीट करना सही नहीं. उन्हें पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी. जब यह पता चला कि युवक IITian है, तो कुछ लोगों ने आयुषी के खिलाफ और ज्यादा आलोचना शुरू कर दी.

सच सामने आने पर बदली राय

जैसे-जैसे वीडियो के और क्लिप्स सामने आए और लोगों ने पूरा संदर्भ समझा, कई लोगों की राय बदली. अब आयुषी को सपोर्ट करने वाले बढ़ गए हैं.