T20 World Cup 2026

OMG: भूल जाइए वाटर पार्क और पॉश कॉलोनी, ये है चलता-फिरता स्वीमिंग पूल, खूबियां गिन नहीं पाएंगे

Swimming Pool In Truck: सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोगों ने ट्रक को स्विमिंग पूल बना दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस ट्रक स्विमिंग पूल को देख लोग हैरान हैं और रिएक्ट कर रहे हैं. ट्रक पूल तैयार करके सभी दोस्त मजे करते नजर आए. यह ट्रक पूल रिसॉर्ट में मौजूद वेव पूल जैसा लग रहा है. 

Social Media
India Daily Live

Truck Swimming Pool: सोशल मीडिया पर  वीडियो देखते हुए कब क्या सामने आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो अपने आप हैरान करने वाले होते हैं. वहीं, इंटरनेट पर अजीबोगरीब जुगाड़ करते हुए नजर आते हैं जिसे देखने के बाद आंखों को यकीन नहीं होता है. अभी भी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. आइए आपको उस जुगाड़ के वीडियो के बारे में बताते हैं. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोगों ने ट्रक को स्विमिंग पूल बना दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस  ट्रक स्विमिंग पूल को देख लोग हैरान हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

दोस्तों ने मिलकर बनाया ट्रक पूल

गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग  स्विमिंग पूल जाने का सोचते हैं लेकिन इन लोगों ने ट्रक को ही  स्विमिंग पूल बना दिया है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक नजर आ रहा है जिसे कुछ दोस्तों ने मिलकर लोडिंग एरिया में पानी भर दिया है. ट्रक के लोडिंग एरिया में पॉलीथीन से कवर कर दिया और उसमें पानी भर दिया है. लोगों ने अपना यह शानदार जुगाड़ से  स्विमिंग पूल तैयार किया जिसमें सभी दोस्त मजे करते नजर आए. यह ट्रक स्विमिंग पूल रिसॉर्ट में मौजूद वेव पूल की तरह लग रहा है. 

लोगों ने किया रिएक्ट

इस जुगाड़ वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर duckybhai नाम के अकाउंट से शेयर किया है. इस वायरल वीडियो पर 29 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो आ चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "काफी पानी की बर्बादी की". दूसरे यूजर ने लिखा, " ये स्विमिंग पूल नहीं ट्रक पूल है". तीसरे यूजर ने लिखा,"लगता किसका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है". एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेरोजगारी अपने पीक पर है".