Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Game Of Thrones के कैरेक्टर के नाम पर रखा बेटी का नाम, रिजेक्ट हो गया पासपोर्ट, चौंका देगी वजह

एक 6 साल की बच्ची का पासपोर्ट आवेदन इस लिए खारिज कर दिया क्योंकि उसका नाम Game Of Thrones के कैरेक्टर के नाम पर रखा गया. बच्ची का नाम खलीसी है. खलीसी होलोवे का नाम लोकप्रिय पुस्तक और टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स की डेनेरीस टार्गरियन के नाम पर रखा गया है.

Social Media
India Daily Live

ब्रिटेन में एक 6 वर्षीय बच्ची का पासपोर्ट आवेदन उसके नाम के कारण खारिज कर दिया गया. उसका नाम 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक लोकप्रिय किरदार के नाम पर रखा गया था. उसकी मां लूसी ने बीबीसी को बताया कि पासपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें कहा कि खलीसी के पासपोर्ट आवेदन के लिए वार्नर ब्रदर्स की मंज़ूरी की जरूरत है, क्योंकि उनके पास इस नाम का ट्रेडमार्क है.

खलीसी होलोवे का नाम लोकप्रिय पुस्तक और टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स की डेनेरीस टार्गरियन के नाम पर रखा गया है. उसकी मां लूसी ने बताया कि खलीसी के आवेदन को पासपोर्ट कार्यालय ने शुरू में खारिज कर दिया था, जिससे पेरिस की उसकी यात्रा खतरे में पड़ गई. अधिकारियों ने कहा कि खलीसी के नाम पर पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता क्योंकि इसका कॉपीराइट वार्नर ब्रदर्स के पास है . बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बाद में इस गलती के लिए माफ़ी मांगी गई.

लूसी ने कहा मैं पूरी तरह से टूट चुकी थी, हम साथ में अपनी पहली छुट्टी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी पासपोर्ट ऑफिस से मुझे एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि उसका नाम वार्नर ब्रदर्स द्वारा ट्रेडमार्क किया गया है. विल्टशायर में रहने वाली 39 वर्षीय लूसी ने कहा मैंने पहली बार ऐसी बात सुनी थी और आश्चर्यचकित थी.

पासपोर्ट अधिकारियों ने बाद में मांगी माफी

लूसी ने इस मामले में कानूनी सलाह ली, उन्हें पता चला कि कि ट्रेडमार्क केवल वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होता है, किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं. यह जानकारी पासपोर्ट कार्यालय को भेजी गई. जब ये जानकापी पासपोर्ट आफिस के मिली को उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ. पासपोर्ट अधिकारियों ने इस गलती के लिए माफी मांगी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरी बात एक गलतफहमी थी. 

'हमें अपनी यात्रा कैंसल करनी पड़ी'

लूसी ने कहा, उन्होंने मुझे सलाह दी कि उन्हें अब मेरी बेटी के पासपोर्ट की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. इस गड़बड़ी के कारण परिवार को डिज्नीलैंड पेरिस की अपनी सपनों की यात्रा स्थगित करनी पड़ी. टिकटों की कीमत बढ़ जाने के कारण, उन्हें शायद अपनी छुट्टियां पूरी तरह से रद्द करनी पड़े. निराश लूसी ने आगे कहा कि हम अब देरी के कारण डिज्नी नहीं जा पाएंगे , कीमतें 800 पाउंड बढ़ गई हैं. मैं छुट्टियों का खर्च उठाने के लिए सप्ताह में छह दिन काम कर रही हूं और अब ऐसा लग रहा है कि हम नहीं जा पाएंगे.