Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

इस कंटेंट क्रिएटर की दरियादिली देख पसीज जाएगा आपका दिल, जानते ही श्रेय राय तिवारी की जमकर करेंगे तारीफ

Trending Video: सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिव्यांग व्यक्ति को ट्रोल कर रहा है. दरअसल ,दिव्यांग व्यक्ति गाना गा रहा होता है जिसे सुन व्यक्ति हंसने लग जाता है. इसके बाद इंस्टाग्राम यूजर श्रेय राय तिवारी ने इस वीडियो को शेयर किया और ट्रोलिंग को लेकर आवाज उठाई. उन्होंने अपने यूजर्स को दिव्यांग व्यक्ति को सपोर्ट करने के लिए कहा.

Social Media
India Daily Live

Viral Video:  दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाना हो तो सोशल मीडिया अहम रोल प्ले करता है. कई लोग अपना गजब का टैलेंट इंटरनेट की मदद से लोगों के सामने पेश करते हैं. वहीं, अगर कोई विकलांग शख्स अपना टैलेंट सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने पेश करता है तो उसे मोटिवेशन मिलता है. हालांकि, अफसोस की बात यह है कि कभी-कभी विकलांग लोगों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है.  

कुछ ऐसा ही मामला इंस्टाग्राम यूजर श्रेय राय तिवारी ने अपने हालिया वीडियो शेयर किया है. उन्होंने यह भी पोस्ट किया कि उन्होंने एक व्यक्ति को एक दिव्यांग व्यक्ति को उसके गाना गाने का वीडियो बनाने पर ट्रोल करते हुए देखने के बाद क्या किया. बात दें, दिव्यांग व्यक्ति का नाम अनुराग रावत है. 

श्रेय ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर श्रेय राय तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह वीडियो मेरे द्वारा आमतौर पर पोस्ट की जाने वाली कंटेंट से अलग है. हाल ही में मैंने एक व्यक्ति को एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्रोल करने का वीडियो देखा. मैं बहुत निराश था. सभी लोगों ने उस व्यक्ति को वीडियो हटाने की कोशिश की लेकिन व्यूज, लाइक और शेयर के चक्कर में वह इसका फायदा उठा रहा है."

लोगों से किया आग्रह

श्रेय ने बताया कि उन्होंने सिंगर अनुराग रावत से संपर्क किया और बताया कि कैसे हर कोई उनका साथ दे रहा है. श्रेय ने अपने viewers को अनुराग की प्रोफाइल पर जाने और डीएम में एक दिल वाला इमोजी डालने को कहते हुए वीडियो को खत्म किया. श्रेय ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि अनुराग को पता चले कि लोग उनका स्पोर्ट कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल्स को नजरअंदाज करना चाहिए.

ऐसे किया लोगों ने रिएक्ट

श्रेय राय तिवारी द्वारा यह वीडियो शेयर करते ही लाखों में लोग इस देख चुके हैं. इसके साथ सभी इंस्टाग्राम यूजर्स श्रेय की तारीफ भी कर रहे हैं. एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "“बहुत बढ़िया, भाई.  अनुराग को प्यार". दुसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की “खूबसूरत”. तीसरे ने लिखा, "'हमें आपके जैसे और लोगों की जरूरत है." इसके अलावा कई लोगों ने दिले के इमोटिकॉन्स के साथ वीडियो पर रिएक्ट किया.