T20 World Cup 2026

भारत में अवैध तरीके से घुसने का रास्ता बता रहा था बांग्लादेशी YouTuber, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

Viral News: सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी YouTuber का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स बांग्लादेशी लोगों को भारत में अवैध प्रवेश करने के तरीकों को बता रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं.

Social Media
India Daily Live

Viral News: एक बांग्लादेशी YouTuber ने अपनी एक पुरानी वीडियो के वायरल होने पर चिंता जताई है. डी एच ट्रैवलिंग इन्फो नाम के इस YouTuber ने अपनी वीडियो में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का रास्ता बताया था. वायरल हो रही वीडियो में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का तरीका बता रहा है.  विवादास्पद वीडियो में वह  लोगों से कहता है कि बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के लिए उन्हें किसी भी तरह के दस्तावेज, वीजा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है. 

वह खुद को बांग्लादेश के सिलहट डिवीजन में मौजूद सुनामगंज जिले से वीडियो शूट करता है. बांग्लादेश का यह इलाका भारत में प्रवेश बिंदु के रूप में जाना जाता है. शख्स वीडियो में भारत की ओर जाने वाली सड़क भी दिखाता है और कहता है कि लोगों द्वारा इसका चयन करने पर भारत के सुरक्षा बलों से उनका सामना हो सकता है. इस मार्ग के जरिए जाने पर हो सकता है BSF के जवान उन्हें पकड़ लें. 

BSF के दिखाए कैंप 

वीडियो के आगे के हिस्से में वह भारत में मौजूद BSF के कैंप को दिखाता है. इस दौरान कुछ सुरंगे भी दिखाई देती है. यूट्यूबर कहता है इनके जरिए भारत में प्रवेश किया जा सकता है. इसके अलावा वह लोगों को चेतावनी देता है कि भारत जाने के लिए अवैध रास्तों का चुनाव ना करें. इससे बांग्लादेश की छवि खराब होती है. 

खूब शेयर किया जा रहा वीडियो

यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से इसे दो लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. शेयर के साथ ही इसे 7,000 से ज़्यादा लाइक और कई कमेंट्स मिले हैं. कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर सीमाई मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है. 

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि क्या BSF के जवान सो रहे हैं? उसने लिखा कि यदि इस बारे में यूट्यूबर जानता है तो इसका मतलब है कि इन रास्तों के बारे में अन्य लोगों को भी पता होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि हां उन्हें वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं है. उन्हें टनल पार करते ही वोटिंग का अधिकार मिल जाएगा क्योंकि यहां आधार कार्ड और पैन कार्ड बिक रहे हैं. वीडियो पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहिए.