Kartavya Trailer: रिलीज हुआ कर्तव्य का ट्रेलर, पहले कभी नहीं देखा होगा सैफ अली खान का ऐसा अंदाज

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर सामने आ गया है. सैफ अली खान इसमें एक दमदार पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका इमोशनल और तीखा अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

Youtube
Babli Rautela

मुंबई: सैफ अली खान की नई फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. बता दें की यह फिल्म 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन ने तैयार किया है.

ट्रेलर में एक गंभीर और तनाव से भरी कहानी की झलक दिखाई गई है जिसमें कर्तव्य, जिम्मेदारी और निजी संघर्ष दिखाया गया है. ट्रेलर की सबसे पावरफुल चीड सैफ अली खान की परफॉर्मेंस मानी जा रही है. वह फिल्म में पवन नाम के एक पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं जो लगातार अपने अंदर की लड़ाई से जूझता है. ट्रेलर में सैफ का शांत लेकिन तीखा अंदाज काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. खासकर ट्रेलर के अंतिम हिस्से में उनकी एक्टिंग दर्शकों को भावुक और रोमांचित दोनों कर देती है.

कर्तव्य के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

कर्तव्य को एक रॉ और दमदार पुलिस ड्रामा के तौर पर रिलीज किया गया है. फिल्म सिर्फ अपराध और जांच की कहानी नहीं लगती बल्कि इसमें एक इंसान के अंदर चल रहे संघर्ष को भी गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है. ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि कहानी आसान जवाब नहीं देती बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही है.

अपने किरदार पर क्या बोलें सैफ 

अपने किरदार के बारे में खुलकर बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि पवन एक ऐसा किरदार है जो लगातार सही और गलत के बीच फंसा रहता है. उन्होंने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें हर फैसले की एक कीमत दिखाई गई है. सैफ के मुताबिक यही बात उन्हें इस कहानी की तरफ खींच रही है.

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ काम करना उनके लिए बेहद बड़ा अनुभव है. उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम और डायरेक्टर पुलकित के साथ काम करना काफी रोमांचक था. सैफ ने उम्मीद जताई कि दुनिया भर के दर्शक इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे.