T20 World Cup 2026

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर हुई सच साबित, 2025 के लिया सालों पहले किया था ये खतरनाक दावा

12,000 साल बाद इथियोपिया का ज्वालामुखी फटने से दुनिया हैरान है, लेकिन इससे ज़्यादा चर्चा बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 2025 वाली भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं.

Pinterest
Princy Sharma

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इन दिनों एक हैरान कर देने वाली घटना को लेकर चर्चा कर रही है. 23 नवंबर को इथियोपिया में हेयली गुबी नाम का ज्वालामुखी अचानक फट गया. यह सिर्फ एक सामान्य विस्फोट नहीं था, बल्कि खास इसलिए भी था क्योंकि यह ज्वालामुखी पूरे 12,000 साल बाद सक्रिय हुआ. वैज्ञानिकों ने इसे इतिहास की सबसे असाधारण प्राकृतिक घटनाओं में से एक बताया है. इस विस्फोट का असर भारत सहित कई देशों तक महसूस किया गया. 

इसी घटना ने लोगों को एक और बात की याद दिला दीबुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां. बाबा वेंगा दुनिया भर में इसलिए मशहूर हैं क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां पहले सच हो चुकी हैं. माना जाता है कि उन्होंने 1986 की चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, 9/11 आतंकी हमला और राजकुमारी डायना की मौत के बारे में पहले ही बता दिया था. यही कारण है कि आज भी उनकी भविष्यवाणियों को लाखों लोग गंभीरता से लेते हैं. 

कैसा था यह डरावना विस्फोट?

कहा जाता है कि उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से एक थी ज्वालामुखी विस्फोटों की बढ़ोतरी. यही वजह है कि लोग इथियोपिया की घटना को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखने लगे हैं. रविवार, 23 नवंबर को अचानक इथियोपिया के उत्तर-पूर्व में स्थित हेयली गुबी ज्वालामुखी सक्रिय हो गया. सोशल मीडिया पर धुएं और राख के बड़े-बड़े गुबार उठते हुए दिखे.

आसपास के गांवों पर बुरा असर 

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस विस्फोट से आसपास के गांवों के जीवन पर गंभीर असर पड़ा. किसानों की फसलें राख से ढक गईं, कई गांवों को खाली कराना पड़ा और विमान यात्राओं को भी रोक दिया गया, क्योंकि हवा में राख फैलने से उड़ानें जोखिम भरी हो गई थीं. वैज्ञानिकों का कहना है कि आखिरी बार यह ज्वालामुखी हिम युग (Ice Age) के समय फटा था, इसलिए इसका आज फटना काफी विचित्र माना जा रहा है.

क्या वाकई बाबा वेंगा ने पहले ही बता दिया था?

लोगों ने सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को खंगालना शुरू कर दिया. यूरोन्यूज जैसे विदेशी मीडिया प्लेटफॉर्म का दावा है कि बाबा वेंगा ने 2025 में कई बड़े ज्वालामुखी विस्फोटों की भविष्यवाणी की थी. हालांकि, विशेषज्ञ इसे सीधा सच मानने से इनकार करते हैं. वैज्ञानिक बताते हैं कि ज्वालामुखी का फटना कोई असाधारण बात नहीं. ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, हर साल 50 से 70 ज्वालामुखी फटते हैं. ऐसे में अगर कोई भविष्यवक्ता ज्वालामुखी विस्फोट की बात करे, तो उसके सच होने की संभावना स्वाभाविक ही ज्यादा है.