2026 में सोने की कीमतों में कितने लगेगी आग? बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया
सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को आधार बनाकर दावा किया जा रहा है कि 2026 में आर्थिक संकट के कारण सोना 25 से 40 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है.
नई दिल्ली: भारत में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं और इसी बीच लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि 2026 में सोना सस्ता होगा या और महंगा. मौजूदा समय में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.30 लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है जिससे आम लोगों और निवेशकों दोनों में बेचैनी बढ़ गई है. अब सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की एक पुरानी भविष्यवाणी के दावे फिर चर्चा में हैं.
बाबा वेंगा भविष्यवाणी कहा गया है कि 2026 में बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है और इसका सीधा असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ेगा. बीते कुछ महीनों में भारत में सोने के रेट 1.23 लाख से 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं और यह तेजी लगातार जारी है. MCX पर सोना 1,30,550 रुपये के स्तर को छू चुका है और सुबह के सत्र में यह 1,30,641 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
क्या है इसकी वजह?
रुपये की डॉलर के मुकाबले भारी कमजोरी भी सोने को महंगा कर रही है. रुपया 90.14 के स्तर तक गिर गया है जिससे आयातित गोल्ड की कीमत बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की तेजी कायम है. स्पॉट गोल्ड 4207 डॉलर प्रति औंस के आसपास है और वैश्विक सेंट्रल बैंक लगातार गोल्ड खरीद रहे हैं. अक्टूबर में 53 टन गोल्ड की खरीद हुई जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है और इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और बढ़ी है. यही कारण है कि सोने की कीमतों में वैश्विक स्तर पर भी मजबूती बनी हुई है.
भविष्यवाणी को लेकर क्या किया जा रहा दावा?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है कि 2026 में दुनिया को आर्थिक झटका लग सकता है जिसे कैश क्रैश कहा जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस संकट में बैंकिंग सिस्टम को भारी नुकसान हो सकता है और ऐसे समय में लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर भागेंगे. इसी वजह से गोल्ड की कीमतों में तीव्र उछाल आने की चर्चा है.
रिपोर्ट में क्या किया गया दावा?
वायरल अनुमानों के मुताबिक 2026 में सोने की कीमत 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. अगर ऐसा हुआ तो भारत में 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 तक सोना 5000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. रिपोर्ट में सेंट्रल बैंकों की खरीद बढ़ने, सप्लाई कम होने और निवेशकों के भरोसे को बड़ी वजह बताया गया है.
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सोना हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन भविष्यवाणियों पर ही भरोसा करना सही नहीं है. निवेश करते समय सही प्लानिंग और जोखिम को समझना जरूरी है.
और पढ़ें
- 'किससे करोगी शादी, भारतीय या...', वीडियो में देखें रशियन ने पाकिस्तान व्लॉगर की कैसे की मुंह के सामने इंटरनेशनल बेइज्जती
- 'स्टूडेंट के साथ कई बार सेक्स किया',टीचर ने कुबूला घिनौना जुर्म, कोर्ट में जज समेत सभी मौजूद लोग हुए हैरान
- ब्लाइंड डेट के 4 घंटे बाद रचा ली शादी फिर दुल्हन ने किया ये हाल, जानें कैसे लूट ली जिदंगी भर की कमाई