मच्छर मारने के लिए राडार और आयरन डोम? ये वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
Iron Dome Video: अगस्त का महीना आ चुका है लेकिन फिर भी डेंगू और मलेरिया के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऐसी मशीन दिखाई है जो मच्छरों को खोज कर खत्म कर देता है. बता दें, मुंबई शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी के लोग शिकार हो रहे हैं.
Anand Mahindra Post: मुंबई में अगस्त के महीने में बारिश भले ही शांत हो गई हो लेकिन मानसून में होने वाली बीमारी के मामले अभी तक कम नहीं हुए हैं. डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू बीमारी के सैकड़ो लोग शिकार हो रहे हैं. BMC के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 14 अगस्त के बीच हर दिन डेंगू और मलेरिया के 40-40 लोग इन्फेक्टेड हो रहे हैं. इसके अलावा चिकनगुनिया बीमारी के मामले भी देखने को मिल रहे हैं.
ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह उपाय और चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे बीमारी होने से बच सकें. अब आनंद महिंद्रा ने एक शेयर पोस्ट करते हुए एक ऐसी मशीन का वीडियो शेयर किया है जो घर पर ही मच्छरों को खोजकर उन्हें खत्म कर सकती है. उन्होंने इस मशीन का वीडियो मुंबई में बढ़ते मामलों को नजर में रखते हुए शेयर किया है. उन्होंने यह वीडियो 24 अगस्त 2024 को पोस्ट किया है.
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पोस्ट
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुंबई में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि एक चीनी व्यक्ति द्वारा इंवेंट की गई इस छोटी मशीन जो मच्छरों को ढूंढकर खत्म कर सकती है उसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है ." बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने चीनी व्यक्ति द्वारा बनाई गई मशीन को 'आयरन डोम फॉर होम' नाम दिया है.
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस मशीन को देखने के बाद लोग कई तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "हां, यह चीनियों का एक बहुत अच्छा इंवेंशन हैं." दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने अभी मुझे एक बिलियनेयर बिजनेस आइडिया." तीसरे यूजर ने लिखा, "शानदार", एक अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत अद्भुत सर, आपको सलाम".
और पढ़ें
- Kolkata Doctor Misdeed Murder Case: जज ने पूछा सवाल, तो कोर्ट में ही रोने लगा कोलकाता कांड का आरोपी संजय रॉय
- 'भारत को बांग्लादेश मत बनाइए, वरना छत घर से जुदा हो ही जाएगा...', छतरपुर कांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
- 'हमारा धैर्य जवाब दे रहा है, घटना को 14 दिन हो गए', कोलकाता कांड में 'धीमी जांच' पर बिफरे पीड़िता के माता-पिता