दिल्ली मेट्रो के बाद अब वंदे भारत ट्रेन में भिड़े यात्री, सामान रखने के दौरान मचा बवाल
हाल ही में सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों के बीच तीखी बहस और विवाद देखा गया. यह घटना ट्रेन के अंदर हुई, जिसे दूसरे यात्रियों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों के बीच तीखी बहस और विवाद देखा गया. यह घटना ट्रेन के अंदर हुई, जिसे दूसरे यात्रियों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
यात्रियों के बहस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर वायरल हो गया. वीडियो में देख सकते हैं दो यात्री सामान रखनेके दौरान एक-दूसरे पर चिल्ला रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो के बाद वंदे भारत में बहस का मामला चर्चा में
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच बहस और मारपीट की खबरें अक्सर सुर्खियां बनाती है. लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन, जिसे देश की सबसे हाई प्रोफ़ाइल ट्रेन माना जाता है इसमें यात्रियों के बाच बहस सवाल खड़े करती है.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में दो यात्रियों के बीच सामान रखने को लेकर जोरदार बहस होती दिखी. विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेन के अन्य यात्री भी इसमें शामिल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि सीट के मसले पर शुरू हुई यह बहस जल्दी खत्म होने की बजाय और गरमा गई. ट्रेन के स्टाफ ने बाद में मामले को शांत कराने की कोशिश की.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ ने कहा, "हमारी आदतें कभी नहीं बदलेंगी, चाहे ट्रेन कितनी भी आधुनिक क्यों न हो." वहीं, कुछ लोगों ने भारतीय रेल प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. एक यूजर ने लिखा 'वंदे भारत में भी क्लेश हो गया'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग छुट्टियों पर जाते समय पूरा घर पैक कर लेते हैं और फिर वे लड़ते हैं.'