West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

1 जुलाई से HDFC क्रेडिट कार्ड को लेकर बदलेंगे ये नियम, जानें कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

जून का महीना खत्म होने वाला है और जैसे ही जुलाई की शुरुआत होगी, देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होंगे. ये बदलाव आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब तक, हर जगह असर डाल सकते हैं. आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई से लागू होने वाले अहम बदलावों के बारे में, जो आपके लिए जरूरी हो सकते हैं!

Princy Sharma

Rule Change From July 1: जून का महीना खत्म होने वाला है और जैसे ही जुलाई की शुरुआत होगी, देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होंगे. ये बदलाव आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब तक, हर जगह असर डाल सकते हैं. आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई से लागू होने वाले अहम बदलावों के बारे में, जो आपके लिए जरूरी हो सकते हैं!

HDFC क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए चार्ज

अब एक और बड़ा बदलाव जो क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए होगा. अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए 1 जुलाई से खर्चीला होने वाला है. खासकर अगर आप यूटिलिटी बिल्स जैसे बिजली, पानी, और अन्य बिल्स क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अब एक्स्ट्रा फीस चुकानी पड़ सकती है.

डिजिटल वॉलेट्स पर बढ़ेगा चार्ज!

इसके अलावा, HDFC क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से अगर आप डिजिटल वॉलेट्स जैसे Paytm, Mobikwik, FreeCharge, या Ola Money में महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा डालते हैं, तो उस पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा.