Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, अब देश को पदक की आस

Paris Olympics: भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को मात देने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

India Daily Live

 

Paris Olympics: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक के बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. ओलंपिक में बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं. लक्ष्य की इस उपलब्धि से पूरे देश के भीतर जश्न का माहौल है. लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के चोऊ टीएन चोऊ को दो एक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. लक्ष्य अब पदक हासिल करने से महज एक कदम दूर है.

लक्ष्य ने इससे पहले स्पेन में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रान्ज मेडल, दिल्ली में हुए इंडिया ओपन में गोल्ड मेडल, जर्मन ओपन में सिल्वर मेडल, थॉमस कप में टीम को गोल्ड मेडल दिलाया है,. लक्ष्य सेन को खेलों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.