West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पाकिस्तान में हिंदू नाबालिग लड़कियां हैं रेप पीड़िता...', राहुल तेवतिया की पोस्ट ने मचा दी खलबली

राहुल तेवतिया ने राफा के समर्थन में पोस्ट करने वालों को जवाब दिया. तेवतिया ने पाकिस्तान में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर इंस्टा स्टोरी शेयर की.

India Daily Live


क्रिकेटर राहुल तेवतिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. तेवतिया ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की. उनका पोस्ट पाकिस्तान में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर है. राहुल तेवतिया के पोस्ट लिखा है कि, 'ऑल आइज ऑन हिंदू ऑफ पाकिस्तान'. 

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने फिलिस्तीन के समर्थन में हाल ही में इंस्टा स्टोरी शेयर की थी. लेकिन यूजर्स द्वारा ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो स्टोरी इंस्टाग्राम पर से डिलीट कर दी थी. 

बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भयानक जंग जारी है. इजरायल ने फिलिस्तीन के राफा में हाल ही में एयर स्ट्राइक की थी, जिससे काफी लोग मारे गए. फिलिस्तीन के समर्थन में दुनिया भर से आवाज उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर समर्थन जताया जा रहा है. कई बड़ी-बड़ी हस्तियां राफा के हित में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रहे हैं. उस पोस्ट पर लिखा है, 'ऑल आइज ऑन राफा'.