Iran Israel war: ईरान शुरू करेगा तीसरा विश्व युद्ध! ट्रंप-नेतन्याहू को दी आर-पार की लड़ाई की धमकी

ईरान की मिसाइलों की रेंज अब इजरायल तक पहुंच चुकी है. वह 2200-2300 किलोमीटर दूर तक  IDF हेडक्वार्टर तक आसानी से टारगेट कर सकती हैं. 2012 के बाद से ईरान ने अपनी मिलिट्री बहुत मजबूत की है.

Hemraj Singh Chauhan

रान का इजरायल और अमेरिका से तनाव गहराता जा रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मिडिल ईस्ट से क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा. आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. ईरान की धमकी इसकी वजह है.

ईरान ने अमेरिका से कहा कि तुरंत अपनी  वॉरशिप्स को मिडिल ईस्ट से तुरंत हटाओ. इसके साथ ही उसने यह भी साफ किया कि वह अपनी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम जारी रखेगा. उसने इसका बचाव सेल्फ-डिफेंस कोआधार बनाकर किया है. 

 ईरान की मिसाइलों की रेंज अब इजरायल तक पहुंच चुकी है. वह 2200-2300 किलोमीटर दूर तक  IDF हेडक्वार्टर तक आसानी से टारगेट कर सकती हैं. 2012 के बाद से ईरान ने अपनी मिलिट्री बहुत मजबूत की है.

अमेरिका भी मानता है कि ईरान की ड्रोन टेक्नोलॉजी में बेहतरी हुई है. किसी भी हमले के लिए ईरान के IRGC कुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री और ट्रेंड फाइटर ग्रुप्स तैयार हैं.