पाक जेल में बंद इमरान खान की आंखें हुई खराब? जेल में टॉर्चर से पाकिस्तान के पूर्व पीएम हुए बेहाल, रिपोर्ट में खुलासा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि जेल में उनके साथ किए गए खराब व्यवहार की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है.

Shanu Sharma

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.  रिपोर्ट के मुताबिक आदियाला जेल में रह रहे इमरान खान की हालत नाजुक है. एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया गया कि जेल में उनके साथ गलत व्यवहार किए गए, जिसके कारण उनके आंखों की रोशनी 85 प्रतिशत तक चली गई.

रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किसी राजनतीतिक पार्टी द्वारा नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त किए गए 'एमिकस क्यूरी' द्वारा किया गया है. उन्होंन अपने रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान को काल कोठरी में रखा गया था. इस दौरान उन्हों जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी नहीं दी गई. जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई. इंडिया डेली के इस वीडियो में जाने कि उनके इस रिपोर्ट में क्या कुछ दावा किया गया है.