menu-icon
India Daily

'ये यूपी नहीं बंगाल है, मस्जिद तो बनेगा', मुर्शिदाबाद में 1200 मौलवियों को न्योता, सीएम योगी को हुमायूं ने दिया चैलेंज अब आगे क्या?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद की नीव रखी जाने की तैयारी है. इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान आने के बाद मामला और भी सुर्खियों में है.

auth-image
Shanu Sharma

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बाबरी मस्जिद का मामला सुर्खियों में है. पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया है. उन्होंने पिछेल साल ही इसका ऐलान किया था कि अयोध्या के तर्ज पर मुर्शिदाबाद में भी मस्जिद बनाया जाएगा.

इस मस्जिद की नीव रखे जाने की तारीख आज यानी 11 फरवरी को रखी गई है. इससे पहले कुरान पढ़े जाने की भी तैयारी है. हालांकि इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तब और बढ़ गई जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कूद पड़े.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ ऐलान कर दिया कि किसी भी हाल में बाबरी दोबारा नहीं बनने दिया जाएगा. हालांकि उनके इस बयान के बाद हुमायूं ने चैंलेंज करते हुए कहा कि मस्जिद मैं बनाऊंगा, जो रोक सकता है वे रोक ले. उन्होंने कहा कि बंगाल में मस्जिद बनाया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में नहीं यहां ममता दीदी का सरकार है और यहां संविधान चलता है. इस मुद्दे को और भी अच्छे से समझने के लिए आप हमारे इस खास वीडियो को देख सकते हैं.