Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

NEET पर राहुल-अखिलेश ने घेरा, भड़क उठे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

आज से मानसून सत्र शुरू हो गया है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट में हुई गड़बड़ी पर बोल रहे थे. इस दौरान विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और उनके इस्तीफे की मांग की. शिक्षा मंत्री ने कहा, 'नीट यूजी पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का जो भी निर्देश होगा उसे हम मानेंगे, कोर्ट ने सभी छात्रों के सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी करने का कहा था, जो अब पब्लिक डोमेन में है'.

India Daily Live

इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'देश को दिखा रहा है कि परीक्षा सिस्टम में कितनी कमी है. शिक्षा मंत्री ने सबकी कमी गिना दी लेकिन अपनी कमी को नहीं गिनाया, हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है.' फिर शिक्षा मंत्री ने कहा, 'सिर्फ चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता है. विपक्ष के नेता का यह कहना है कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, यह बेहद निंदनीय है'.

वहीं इस मुद्दे पर सपा नेता अखिलेश यादव ने भी कहा, 'ये सरकार और कई रिकॉर्ड बनाए न बनाए पेपर लीक रिकॉर्ड जरूर बनाएगी. NEET परीक्षा में कई सेंटर ऐसे हैं जहां 2 हजार से भी ज्यादा बच्चे पास हो गए, जबकि कुल सीटें 30 हजार है. जब तक ये शिक्षा मंत्री रहेंगे, बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा.'