Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'कोई कुछ नहीं बता रहा, अपने खो गए, लाशें मिल रही हैं...', हाथरस पीड़ितों की बातें रुला देंगी

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में हुए हादसे के बाद अब प्रशासन एक्टिव मोड में है. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है. वहीं, सत्संग में प्रवचन देने वाले 'भोले बाबा' का अभी तक कोई अता-पता नहीं है.

India Daily Live

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में अभी तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 'भोले बाबा' नाम के एक स्वयंभू संत के सत्संग में आए लोगों के बीच मची भगदड़ में मारे जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हादसे में मारे गए लोगों के परिजन का कहना है कि अभी भी घटनास्थल पर कोई कुछ बता नहीं पा रहा है, जिन लोगों के परिजन लापता हुए हैं या मारे गए हैं उनकी पहचान में भी समस्या आ रही है.

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक से भगदड़ मची और लोग पानी में एक-दूसरे पर गिरते गए. कई परिवार भी इस हादसे में खत्म हो गए हैं. लोगों का कहना है कि भीड़ के हिसाब से इंतजाम भी कम था. लोगों का कहना है कि सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ तो बाबा खुद मौजूद थे. उनके निकलने के बाद भगदड़ मची और लोगों की मौत हो गई. बारिश के पानी की वजह से कीचड़ फैल गया था और फिसलन मची थी.

लोगों का कहना है कि बाबा के निकलने के बाद लोग उनके पीछे भागे और उनके पैर की धूल उठाने की होड़ लगी. इसी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए. लोगों ने बताया कि जान गंवाने वालों में दुधमुंहे बच्चे, लड़कियां, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं.