West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Sovereign Gold Bond: आज से सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही मोदी सरकार! 16 फरवरी है लास्ट डेट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर आपको सालाना 2.50 प्रतिशत का गारंटीड रिटर्न मिलता है. SGB का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का होता है लेकिन आप 5 साल के बाद भी इसे बंद करा सकते हैं.

Sagar Bhardwaj

Sovereign Gold Bond: मोदी सरकार आज से आपको सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है. इस सोने की खासियत ये है कि ना तो इसे कोई चुरा सकता है और न ही इस पर कोई बट्टा कटता है. बल्कि उल्टा आपको इस सोने पर सालाना ब्याज मिलेगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की.  RBI द्वारा जारी किए जाने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की सेल सोमवार से शुरू हो गई है. आपके पास आज यानी 12 फरवरी से 16 फरवरी तक इस गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का मौका है.

आरबीआई ने SGB का इश्यू प्राइस 6,263 रुपए प्रति ग्राम तय किया है, यानी आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए 62630 रुपए खर्च करने होंगे. यह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गोल्ड बॉन्ड की चौथी सीरीज होगी.

ऑनलाइन खरीदने पर मिलेगी छूट
आप किसी भी बैंक (छोटे फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक और स्थानीय ग्रामीण बैंक को छोड़कर), डाक घर, बीएसई, एनएसई, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं. ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जा रही है. छूट के बाद आप 6213 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से सोना खरीद पाएंगे.

अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सोना

गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए आपको कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना होगा. कोई भी व्यक्ति एक वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में अधिकतम 4 किलो, हिंदू अविभाजित परिवार 4 किलो और कोई ट्रस्ट या इसी प्रकार की समान संस्था 20 किलो ग्राम सोना ही खरीद सकती है. 

मिलता है गारंटीड रिटर्न

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर आपको सालाना 2.50 प्रतिशत का गारंटीड रिटर्न मिलता है. SGB का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का होता है लेकिन आप 5 साल के बाद भी इसे बंद करा सकते हैं. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने भौतिक सोने की मांग को कम करने के उद्देश्य से साल 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरुआत की थी. 

यह भी देखें