Gold Price Update: शादी ब्याह के सीजन में सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में एक साथ गिरावट दर्ज की गई.
बुधवार को सोना 804 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तो चांदी 1892 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की. इस गिरावट के बाद सोना खरीदने का अच्छा मौका है.
सोना हुआ सस्ता
बुधवार को 24 कैरेट सोना 804 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ. इसके बाद सोना गिरकर एक बार फिर 62,000 रुपये के नीचे पहुंच गया. बुधवार को सोन 61,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोना 93 रुपये महंगा होकर 62,394 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी की कीमत में 1892 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद चांदी गिरकर 70,000 रुपये के नीचे पहुंच गया है. बुधवार को चांदी 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी चांदी सस्ती हुई थी. मंगलवार को चांदी 98 रुपये की कमजोरी के साथ 71,042 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 61,590 रुपये, 23 कैरेट 61,344 रुपये, 22 कैरेट वाला 56,416 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,192 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.
ऑल टाइम हाई रेट से सोना 2,000 रुपये तो चांदी 7,700 रुपये से ज्यादा सस्ती
इस गिरावट के बाद बुधवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 2012 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 7,784 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.