Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

AI पर बड़ा दांव खेलेंगे गौतम अडानी, इस कंपनी में निवेश की तैयारी, क्या है ये प्रोजेक्ट?

देश के जाने माने बिजनेसमैन गौतम अडानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड सर्विस में भी कदम रखने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने कपंनी खरीदनी शुरू कर दी है. कंपनी के अधिग्रहण का पूरा प्रोसेस इसी साल के सितंबर के अंत में पूरा हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक अडानी Coredge.io नाम की कंपनी खरीदने जा रहे हैं जिसकी पेरेंट कंपनी का नाम पार्सर लैब्स इंडिया है.

Social Media
India Daily Live

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप हर सेक्टर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रहा है. अब अडानी ग्रुप देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड सर्विस की तस्वीर बदलने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए अडानी ग्रुप और सीरियस इंटरनेशनल होल्डिंग की ज्वाइंट वेंचर कंपनी एआई और क्लाउड प्लेटफार्म को खरीदने जा रही है. इस कंपनी का नाम Coredge.io है. वास्तव में कार्ज आई ओ की पेरेंट कंपनी का नाम पार्सर लैब्स इंडिया है. ज्वाइंट वेंचर पार्सर लैब्स इंडिया में 77.5 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. इसके तहत शेयरों की कीमत 20 हजार रुपये होगी. जिसकी फेस वैल्यू 1 रूपये की होगी. ज्वाइंट वेंचर और पार्सर लैब्स इंडिया के बीच समझौता पर साइन हो गए हैं.

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार इस डील का अधिग्रहण सितंबर 2024 के अंत तक पूरा होने के आसार हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पार्सर लैब्स इंडिया के पास कॉर्ज.आईओ इंडिया की 100 फीसदी होल्डिंग हैं. बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का बिजनेस 45.63 करोड़ रुपये देखने को मिला था. खास बात तो यह है कि बीते दिनों तीन वर्ष में कंपनी के बिजनेस में करीब 4 गुना का इजाफा देखने को मिला था. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी कारोबार 28.94 करोड़ रुपये देखने को मिला था. जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह कारोबार 12.09 करोड़ रुपये देखा गया है.

अब AI पर बड़ा दांव खेलेंगे गौतम अडानी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम अडानी ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी आईएचसी को सीरियस इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड और अडानी इंटरप्राइजेज ने मिलकर सीरियस डिजिटेक इंटरनेशनल लिमिटेड नाम से एक ज्वाइंट वेंचर बनाया था. जिसमें अडानी की 49 फीसदी और सीरियस इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. इस नए ज्वाइंट वेंचर का काम एआई के अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ब्लाकचेन के बारे में पता लगाने का होगा. 

जेपी सीमेंट का अधिग्रहण भी जल्द

बता दें कि अडाणी ग्रुप जल्द ही जेपी सीमेंट का अधिग्रहण कर सकता है. जेपी सीमेंट की सालाना कैपेसिटी 90 लाख टन से ज्यादा है. इसके अलावा अडाणी ग्रुप की बात करें तो अंबुजा सीमेंट्स ने पिछले महीने 10,422 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर हैदराबाद के पन्ना सीमेंट को खरीदने का ऐलान किया था. यह दो साल से भी कम समय में सीमेंट सेक्टर में प्रवेश करने के बाद से अडाणी ग्रुप की तीसरी खरीदारी है.