Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Watch: दिल्ली मेट्रो में सिंगर पर चले लात-मुक्के, Video रिकॉर्ड करते दिखे यात्री

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हर दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाती है. जिसको देखकर हर कोई हैरान ही रहता है.

Suraj Tiwari

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो की जब भी बात आती है तो लोगों के दिमाग में उसके सभी पुराने वीडियो सामने आने लगते हैं. जिसमें कई बार ऐसी वीडियो देखने को मिली जिसको देखकर हर कोई नजरअंदाज कर देता है. पिछले दिनों कभी अश्लील वीडियो हो या फिर मारपीट का. इतना ही नहीं कई बार तो दिल्ली मेट्रो को ही लोग जीम की तरह ट्रीट करने लगते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

सीट को लेकर हुई भिड़ंत

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं. दोनों सीट को लेकर झगड़ना शुरू करती है. जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच जाती है. मारपीट के दौरान एक महिला कहती है कि वो सिंगर है. बहुत पावरफुल है. जबकि दूसरी लड़की उसको ये कहती है कि जिसको बुलाना है बुला लो. वहीं पर मेट्रो में मौजूद लोग इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे होते है.

दिल्ली मेट्रो में रोज होता है

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसमें उसने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर हुई मारपीट. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये अपने करतूत से सिंगर तो कतई नहीं लगती है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये दिल्ली मेट्रो में रोज का काम है. कुछ नया नहीं है.