menu-icon
India Daily

हैदराबाद पुलिस ने छात्रा के साथ किया अमानवीय कृत्य, Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

Hyderabad Police Viral Video: देश में आंदोलन और प्रोटेस्ट करने का अधिकार देश के हर नागरिक को संविधान दिया मिला हुआ है. लेकिन फिर भी छात्रा के साथ पुलिस का अमानवीय कृत्य देखने के मिला है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
हैदराबाद पुलिस ने छात्रा के साथ किया अमानवीय कृत्य, Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

हाइलाइट्स

  • यूनिवर्सिटी की जमीन पर न्यायालय बनाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन
  • सरकार पर यूजर ने निकाली भड़ास

Hyderabad Police Viral Video: भारत में हर नागरिक को समान रूप से अधिकार मिला हुआ है. चाहें शिक्षा का अधिकार हो. कहीं आने जाने का अधिकार हो या फिर आंदोलन या विरोध का अधिकार. भारत के संविधान ने हर किसी को इसका अधिकार दिया है. लेकिन तेलंगाना में ठीक इसके विपरित देखने को मिल रहा है. वहां प्रोटेस्ट कर रही एक छात्रा के साथ पुलिस ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया कि देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

यूनिवर्सिटी की जमीन पर न्यायालय बनाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन 

हैदराबाद में तेलंगाना उच्च न्यायालय भवन का निर्णाय हो रहा है. जहां पर कृषि विश्वविद्यालय के लिए भी जमीन आवंटित की गई है. इसलिए यहां पर कुछ छात्र-छात्राएं प्रर्दशन कर रहे थे. छात्रों के प्रदर्शन करने के वजह से कार्य में बाधा आ रही थी. इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देखने के बाद एक छात्रा भागने लगी, वहीं स्कूटी पर बैठी महिला पुलिस भाग रही छात्रा का बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटने लगी. जिसके बाद तो मानों सोशल मीडिया पर लोगों की बाढ़ आ गई.

बताया जा रहा है कि तेलंगाना सरकार ने कृषि विश्वविद्यालय के लिए पहले से आवंटित जमीन को कोर्ट के निर्माण के लिए दे दिया. जिसके वजह से प्रदेश सरकार का छात्रों द्वारा विरोध हो रहा था.

सरकार पर यूजर ने निकाली भड़ास

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. @iashutoshdu नाम के एक्स यूजर ने लिखा कि में तेलंगाना में यूनिवर्सिटी की जमीन को कोर्ट निर्माण के लिए दिए जाने का विरोध कर रही एबीवीपी तेलंगाना की प्रदेश मंत्री झांसी का बाल पकड़कर पुलिस ने घसीटा. मुख्यमंत्री जी यह महिलाओं के साथ आपकी न्याय की नीति है? वहीं एक दूसरे यूजर @imayanakindian नाम के एक्स यूजर ने लिखा है कि तेलंगाना पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी ने एक प्रदर्शनकारी छात्रा को बाल पकड़कर घसीटा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.