Smart TV Discount: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बड़ी स्क्रीन वाला टीवी हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है. हम बात कर रहे हैं TCL के स्मार्ट टीवी की. कंपनी 85 इंच का टीवी उपलब्ध करा रही है जिसकी पिक्चर क्वालिटी बेहद ही शानदार है और इसमें आपको क्रिस्टल-क्लियर क्वालिटी मिलेगी. वीडियो क्वालिटी के अलावा इस टीवी की साउंड क्वालिटी भी कमाल की है. इसके साथ ही स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिसके साथ इस टीवी का एक्सपीरियंस कमाल का हो जाता है.
टीसीएल के 85 इंच के टीवी की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है लेकिन इस टीवी पर हजारों का नहीं लाखों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही 50,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं कि इस टीवी को कितने कम में खरीदा जा सकेगा. यह ऑफर अमेजन पर उपलब्ध है.
इसकी कीमत 5,09,990 रुपये है लेकिन इसे 61% डिस्काउंट के साथ 1,99,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे हर महीने 9,696 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा 2,790 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इस पर कमाल का बैंक ऑफर दिया जा रहा है. सभी बैंक कार्ड्स पर फ्लैट 50,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा बैंक EMI ऑफर्स के साथ भी कुछ डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इसमें 85 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसके साथ 4K अल्ट्रा एचडी पैनल दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह एक गूगल टीवी है जिसमें आपको कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. इसमें यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, जी5, ऑल्ट बालाजी, वूट सेलेक्ट, गूगल प्ले और जियोसिनेमा समेत कई अन्य ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है.
इसमें डॉल्बी विजन- एटमस, एचडीआर 10+, AiPQ प्रो प्रोसेसर, टी-स्क्रीन प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस टीवी को स्टाइलिश यूनि-बॉडी डिजाइन के साथ बनाया गया है. यह बेहद ही स्लिम है. इसमें 2 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ 2 साल की वारंटी दी जा रही है.