अगस्त महीने में लॉन्च होंगे ये Android Smartphones, देखें पूरी लिस्ट
August 2025 Smartphone Launches: अगस्त 2025 में स्मार्टफोन लवर्स के लिए कई फोन्स लॉन्च किए जाएंगे. इस महीने गूगल, वीवो, ओप्पो, सैमसंग और रेडमी जैसे कई मोबाइल ब्रांड्स के फोन्स लॉन्च किए जाएंगे.
August 2025 Smartphone Launches: अगस्त 2025 में स्मार्टफोन लवर्स के लिए कई फोन्स लॉन्च किए जाएंगे. इस महीने गूगल, वीवो, ओप्पो, सैमसंग और रेडमी जैसे कई मोबाइल ब्रांड्स के फोन्स लॉन्च किए जाएंगे. फोल्डेबल फोन से लेकर बजट-फ्रेंडली 5G मॉडल तक, सभी के लिए कुछ न अगस्त के महीने में लॉन्च किया जाएगा.
Google Pixel 10 सीरीज: इसे 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज के तहत Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया जाएगा. रेगुलर फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है. वहीं, Pro XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोल्डेबल फोन में 6.4 इंच की कवर स्क्रीन और 8 इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है. इन फोन्स में 4700mAh से 5015mAh तक की बैटरी दी जाने की संभावना है. इसकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होकर 1,79,999 रुपये तक हो सकती है.
Vivo V60: यह फोन 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6500mAh की बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है. इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है. 4 अगस्त को आने वाले Vivo Y400 5G में भी लगभग इतनी ही स्क्रीन दी जाने की उम्मीद है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसमें 128GB स्टोरेज दी जा सकती है. इसकी कीमत 24,999 रुपये हो सकती है. वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है.
OPPO K13 टर्बो सीरीज: इसे 15 से 20 अगस्त के बीच लॉन्च किया जा सकता है. ये फोन 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और शार्प 1.5K रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं. बेसिक वर्जन में डायमेंसिटी चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं, प्रो वर्जन में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹25,000 हो सकती है.
Samsung Galaxy A17 5G: इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 5000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा और लेटेस्ट Android 15 दिया जा सकता है.
Redmi 15C: इसकी कीमत 15,000 से कम कीमत हो सकती है. इसमें 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले, Helio G81 चिप, 50MP का रियर कैमरा, 16MP का सेल्फी कैमरा और 33W चार्जिंग वाली 6000mAh की बैटरी हो सकती है.