₹9000 कम हुई Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत, यहां मिल रही डील
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत को 9,000 रुपये कम कर दिया गया है. अगर आप अपने लिए ये फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका आपको नहीं मिलेगा.
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. इसे अब 9,000 रुपये कम में खरीदा जा सकेगा. यह छूट सभी स्टोरेज पर उपलब्ध कराई जा रही है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर पर जा सकते हैं. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,30,999 रुपये हो जाती है.
Galaxy S26 Ultra की नई कीमत: इस फोन को तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसका पहला वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,30,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,50,999 रुपये हो गई है. इसके तीसरे वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,80,999 रुपये हो गई है.
Galaxy S26 Ultra के साथ मिल रहे ऑफर्स:
कीमत में यह गिरावट फोन के लॉन्च होने के कुछ ही महीनों बाद आई है. इस कटौती से S26 Ultra पिछले साल के Galaxy S25 Ultra की लॉन्च कीमत के करीब आ गया है, जिससे यह खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बन गया है. इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. विजय सेल्स से अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको ईएमआई ऑफर मिल जाएगा. एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड के साथ 6,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी. वहीं, एचडीएफसी कार्ड के साथ 4,500 रुपये की छूट मिल जाएगी. इसके साथ ही आरबीएल कार्ड के साथ 4,000 रुपये की छूट मिल जाएगी.
Galaxy S26 Ultra के फीचर्स:
इसमें 6.9 इंच डायनेमिक एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 60 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है. इसके साथ 200MP का मुख्य सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP का टेलीफोटो, और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट कैमरा 12MP का है. फोन के साथ इन-बिल्ट S Pen भी शामिल है.