Jio का धमाका, वापस लौटा 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैधता

Reliance Jio Rs 999 Prepaid Plan: 3 जुलाई 2024 को जियो के प्लान्स की कीमत को बढ़ा दिया गया था. लेकिन अब कंपनी एक पुराने प्लान को वापस ले आई है जिसकी कीमत 999 रुपये है. इसकी वैधता पहले 84 दिन की थी जो अब 98 दिन की हो गई है. इसमें डाटा, एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. 

Canva
India Daily Live

Reliance Jio Rs 999 Prepaid Plan: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल समेत टेलीकॉम ऑपरेटरों ने ARPU यानी एवरेज रेवन्यू पर यूजर को बढ़ाने के लिए कुछ ही दिन पहले अपने मोबाइल प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया था. इन प्लान्स की कीमत में 27% तक बढ़ोतरी की गई थी. कंपनी अपने 999 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से वापस ले आई है. बता दें कि इसकी कीमत बढ़ोतरी के बाद 1,199 रुपये कर दी गई थी. 

999 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती थी. अब, इस प्लान में 98 दिनों की वैधता दी जा रही है. इसमें यूजर्स को पहले से 14 दिन की वैधता एक्स्ट्रा मिलेगी. पहले इस प्लान में 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता था. वहीं, अब हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाता है. पूरी वैधता के दौरान यह 196 जीबी हो जाता है. जबकि पहले ये 252 जीबी था. जियो के इस प्लान में और क्या-क्या बेनिफिट्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं. 

ये हैं अन्य बेनिफिट्स: 

यह प्लान 2 जीबी डाटा लिमिट देता है जिससे यूजर्स को Jio की True 5G सर्विस वाले क्षेत्रों में 5G स्पीड का एक्सेस मिलेगा. इसके लिए यूजर्स के पास 5G कंपेटबिल डिवाइस होनी चाहिए. इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. देखा जाए तो कंपनी का यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. 

एयरटेल देता है 979 रुपये का प्लान: 

एयरटेल के इस प्लान में हर दिन 2GB डाटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. इसकी वैधता 84 दिनों की है. इसमें 5G डाटा भी शामिल है. इसके अलावा 56 दिनों के लिए फ्री Amazon Prime मेंबरशिप दी जा रही है.