7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme 15T, जानें कीमत
Realme 15T India Launch: Realme 15T को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है.
Realme 15T India Launch: Realme 15T भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. इसके साथ ही मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मौजूद है.
Realme 15T की कीमत: इस फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये है. यह फ्लोइंग सिल्वर, सिल्क ब्लू और सूट टाइटेनियम कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसकी सेल 5 सितंबर से फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आयोजित की जाएगी.
चुनिंदा बैंक कार्ड्स से EMI ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. इसके साथ ही फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. Realme 15T हैंडसेट की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS ईयरफोन फ्री मिलेंगे. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जाएगा.
Realme 15T के फीचर्स:
इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ 4R कम्फर्ट+ एमोलेड डिस्प्ले है. इसमें 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित रियलमी यूआई 6 के साथ आता है.
इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है. फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. इसमें 6,050 वर्ग मिमी एयरफ्लो वेपर चैंबर है जो एक कूलिंग सिस्टम है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W SuperVOOC चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं.