West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Nothing Phone 3a Lite ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स के मामले में है बेस्ट

नथिंग फोन 3a लाइट का इंतजार खत्म हो चुका है. इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में क्या कुछ दिया गया है, चलिए जानते हैं.

Nothing
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: नथिंग फोन 3a लाइट को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है. यह फोन नए एडिशन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिप से लैस है. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टो पावर्ड है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है. इसमें 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही यह दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा.

नथिंग फोन 3a लाइट की कीमत: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 25,600 रुपये है. वहीं, यूके में यही मॉडल GBP 249 (लगभग 29,000 रुपये) में उपलब्ध है. इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 279 यूरो यानी करीब 25,600 रुपये में उपलब्ध है. यह इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, यूके में इस वेरिएंट की कीमत GBP 279 (लगभग 32,500 रुपये) है.

कहां होगा उपलब्ध?

इस फोन को कुछ चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध कराया गया है. यह नया हैंडसेट व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा. इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट केवल कंपनी की वेबसाइट से ही खरीदा जा सकेगा.

नथिंग फोन 3a लाइट के फीचर्स:

यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. इसमें 6.77 इंच का फुल-एचडी प्लस फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसके साथ ही 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह फोन ऑक्टा कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट से लैस है. इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

ये हैं फोन के अन्य फीचर्स:

इसके रियर पैनल पर ग्लिफ लाइट नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी दिया गया है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित  नथिंग OS 3.5 पर काम करता है. फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 1/1.57-इंच सैमसंग सेंसर (f/1.88), ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है. तीसरे कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है. साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है.

कनेक्टिविटी और बैटरी:

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास आदि जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक जायरोस्कोप, एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं. यह IP54 रेटिंग के साथ आता है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.