भारत में लॉन्च होगी Motorola Signature सीरीज, फ्लिपकार्ट पर होगी उपलब्ध
मोटोरोला भारत में एक नई प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च की जाएगी. इस फोन को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
नई दिल्ली: मोटोरोला भारत में एक नई प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप पेश करने की तैयारी कर रहा है. इस लाइनअप में फ्लिपकार्ट पर एक नया टीजर सामने आया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक ऐप-ओनली माइक्रोसाइट बनाई है जो कंपनी की सिग्नेचर सीरीज की तरफ इशारा करता है. इस फोन को 28 दिसंबर को अगली अहम तारीख बताया गया है, जिससे एक फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं जो हाल ही में लीक और रेंडर में सामने आया है.
फ्लिपकार्ट ने एक नई ऐप-ओनली माइक्रोसाइट के जरिए आने वाली सिग्नेचर स्मार्टफोन सीरीज का टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि मोटोरोला भारत में एक नई प्रीमियम लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस पर लिखा है- Signature Class Coming Soon… यूजर्स से मोटोरोला के बैटविंग लोगो और इसकी पैनटोन कलर पार्टनरशिप का हिंट दिया गया है.
कैसा होगा मोटोरोला सिग्नेचर फोन?
लीक हुई जानकारी के अनुसार, इस फोन को मोटोरोला सिग्नेचर कहा जा रहा है, जिसका कोडनेम उरुस है. कहा जा रहा है कि यह फोन एज 70 अल्ट्रा हो सकता है. मोटोरोला इसे नई सिग्नेचर ब्रांडिंग के तहत पेश कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह एक नई फ्लैगशिप सीरीज की शुरुआत हो सकती है. इस फोन को मोटोरोला सिग्नेचर हैंडसेट के कार्बन और मार्टिनी ऑलिव जैसे कलर ऑप्शन में पएश किया जा सकता है.
लीक्स के अधार पर यह फोन 1.5K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. इसमें 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 SoC से लैस होगा. वहीं, 16 जीबी तक की रैम भी दी जाएगी. यह एंड्रॉइड 16 पर चलेगा.
मोटोरोला सिग्नेचर का कैमरा मॉड्यूल:
मोटोरोला सिग्नेचर के डिजाइन रेंडर में एक स्क्वायर साइज का रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाता है. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश भी दी जाएगी. उम्मीद है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला प्राइमरी Sony Lytia सेंसर शामिल है. एक मेटल फ्रेम, एक होल-पंच डिस्प्ले और मोटोरोला ब्रांडिंग वाला एक टेक्सचर्ड बैक पैनल भी दिया गया है.